
गाजीपुर। भारतीय जनता पार्टी राष्ट्र सेवा समर्पित, समाज के अंतिम व्यक्ति को मुख्य धारा से जोड़ने के स्पष्ट सोच के साथ काम करने वाला राजनैतिक संगठन है। यह बात जिला चुनाव अधिकारी व राज्यसभा सांसद गीता शाक्य ने भाजपा जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित संगठन पर्व 2024 के संगठन चुनाव के दूसरे चरण की कार्यशाला को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि संगठन के सर्वव्यापी,सर्वस्पर्शी, समावेशी आधार के मजबूती हेतु सर्वसम्मति से समाज के प्रत्येक वर्ग को संगठन दायित्व प्रदान करने की पारदर्शी प्रक्रिया सिर्फ भाजपा में है। यह हम कार्यकर्ताओं के लिए गर्व की बात है।
राज्यसभा सांसद गीता शाक्य ने द्वितीय चरण के चुनाव प्रक्रिया का विस्तार से वर्णन किया और कहा कि धीर, गंभीर, विपरीत परिस्थितियों में भी बिना घबराहट हमारा कार्यकर्ता देश हित एवं संगठन हित में कार्य करने एवं निर्णय लेने में सक्षम हो ऐसे सरल, सहज, उच्च गुणवत्ता के मानक को पूरा करने वाले कार्यकर्ता को दायित्व देना, हमारी प्राथमिकता है।
उन्होंने सभी सक्रिय सदस्यों से “द साबरमती रिपोर्ट” फिल्म अवश्य देखने का आह्वान किया।
जिला प्रभारी डा. राकेश त्रिवेदी ने द्वितीय चरण की कार्यशाला में कहा कि आज के चुनौतीपूर्ण माहौल में जहां विपक्ष लगातार देश के विकास, भारतीय सभ्यता, संस्कृति से परे भ्रम और बेबुनियाद की बातों का सहारा लेकर स्वयं के राजनीतिक अस्तित्व के लिए काम कर रहा है ऐसे में उनके चुनौतियों के संघर्ष में भाजपा कार्यकर्ताओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि हमारे कार्यकर्ताओं को लगातार 365 दिन और रोज 16 से 18 घंटे समाज और राष्ट्र हित में काम करना देश की जरूरत बन गयी है ।
जिलाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने अतिथि का स्वागत अभिनन्दन करते हुए अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि संगठन का कोई भी दायित्व छोटा या बड़ा नही बल्कि महत्वपूर्ण होता है।
कार्यशाला को जिला सह चुनाव अधिकारी ओमप्रकाश राय व सक्रिय सदस्यता प्रमुख प्रवीण सिंह ने भी सम्बोधित किया।
बैठक का शुभारंभ पं दीनदयाल उपाध्याय और डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर वंदेमातरम् तथा समापन राष्ट्र गान से हुआ।
संचालन जिला महामंत्री दयाशंकर पांडेय ने किया।
कार्यशाला में भानु प्रताप सिंह, कृष्ण बिहारी राय, पारसनाथ राय, जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, सरिता अग्रवाल,अभिनव सिन्हा, बृजेन्द्र राय, सुनिता सिंह, रामनरेश कुशवाहा, वृजनन्दन सिंह, राजेश राजभर,अवधेश राजभर, जिला मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा, अच्छेलाल गुप्ता, श्यामराज तिवारी, अखिलेश सिंह, सरोज मिश्रा,रनिका जायसवाल, शैलेश राम, साधना राय,विश्व प्रकाश अकेला आदि लोग उपस्थित थे।

Narad Vani The Critical Opinion