गाजीपुर।भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी 13 सितंबर को अपने एक दिवसीय दौरे में गाजीपुर जनपद के विभिन्न विधान सभाओं के कई बूथों पर रहकर सदस्यता अभियान को गति देंगे।इस बात की जानकारी जिलाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह के माध्यम से देते हुए जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी कल शुक्रवार पूर्वाह्न में लखनऊ से चलकर 11-00 बजे जंगीपुर विधानसभा में मरदह थाना क्षेत्र के ग्राम -बिजौरा के बूथ संख्या 18 पर,12-00 बजे बिरनो थाना क्षेत्र के ग्राम -अरखपुर के बूथ संख्या 95, गाजीपुर सदर विधानसभा में कोतवाली थाना क्षेत्र में 1-40 बजे ग्राम -बबेड़ी के बूथ संख्या 143 पर,2-25 बजे विवेकानंद कालोनी, वंशी बाजार बूथ संख्या 199 पर,3-20 बजे, मुहम्मदाबाद विधानसभा के नोनहरा थाना क्षेत्रान्तर्गत ग्राम- चकताहा के बूथ संख्या 14 पर तथा 4-20 बजे कासिमाबाद ब्लाक मुख्यालय पर ब्लॉक प्रमुख एवं ग्राम प्रधानों के साथ बैठक तथा सामूहिक सदस्यता में भाग लेकर 5-20 बजे कासिमाबाद थाना क्षेत्र में बहादुरगंज के बूथ संख्या 79 पर विशेष सदस्यता अभियान में भाग लेकर सदस्यता को गति प्रदान करेंगे। तत्पश्चात लखनऊ के लिए प्रस्थान कर जाएंगे।
Check Also
जनता भयमुक्त नहीं हुई, माफिया अपराधी हैं भयमुक्त
गाजीपुर। राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष गोपाल यादव के …
Narad Vani The Critical Opinion