
गाजीपुर। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 80 वीं जयंती के अवसर पर जिला एवं शहर कांग्रेस पार्टी ने संयुक्त रूप से स्वर्गीय राजीव गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर गोष्ठी का आयोजन किया। सकलेनाबाद स्थित शहर कांग्रेस पार्टी के कैंप कार्यालय में जिलाध्यक्ष सुनील राम ने विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए बताया कि देश के सबसे युवा, विकसित सोच और आधुनिक विचारों के धनी राजीव गांधी का जन्म 20 अगस्त 1944 को बंबई में हुआ था, उनके जन्मदिन को सद्भावना दिवस के रूप में भी मनाया जाता है। आज का दिन अनेकता में एकता का दिन है, सभी धर्मों के भारतीयों के बीच राष्ट्रीय एकता, शांति, सहानुभूति और सांप्रदायिक सद्भाव को बढ़ावा देने के लिए यह खास दिवस आज 20 अगस्त के दिन राजीव गांधी के जयंती के दिन मनाया जाता है। शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा ने बताया कि आज ही के दिन आधुनिक भारत के शिल्पकार, शिक्षा और प्रौद्योगिकी में सुधार की पहल को लागू करने वाले पूर्व प्रधान मंत्री स्व. राजीव गांधी ने देश सेवा में प्राणों की आहुति देकर अमर हो गए। आज उनकी जयंती पर हम सभी का उनको नमन है। पूर्व विधायक अमिताभ अनिल दुबे ने श्रद्धांजलि व्यक्त करते हुए कहा कि सांप्रदायिक सद्भाव और राष्ट्रीय एकीकरण को बढ़ावा देने और लोगों को राष्ट्रीय मूल्यों को बनाए रखने के लिए प्रेरित करने हेतु सद्भावना दिवस की स्थापना की गई। एआईसीसी सदस्य रविकांत राय एवं पूर्व जिलाध्यक्ष मार्कण्डेय सिंह ने भी उक्त अवसर पर अपने विचार रखते हुए पूर्व प्रधानमंत्री को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से अजय कुमार श्रीवास्तव, चंद्रिका सिंह ,हामिद अली ,महबूब निशा, सतीश उपाध्याय, आशुतोष गुप्ता, राजेश गुप्ता, विनोद सिंह, शबीहूल हसन ,शंभू कुशवाहा, अयूब अंसारी, सीमा विश्वकर्मा, आलोक यादव, इस्लाम मास्टर, मिंटू खान, गायत्री गुप्ता ,महेंद्र कुशवाहा आदि लोग उपस्थित रहे।
Narad Vani The Critical Opinion