
गाजीपुर । शासन के निर्देश पर द्वितीय शनिवार को थाना दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता एंव पुलिस डा0ईराज राजा की उपस्थिति में थाना नोनहरा में उपस्थित फरियादियों की फरियाद सुनी साथ ही शिकायतों को जल्द से जल्द निस्तारण के लिए प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया। थाना दिवस पर थाना नोनहरा में कुल 07 फरियादियों ने अपनी-अपनी शिकायतों को लिखित रूप में दिया जिसके निस्तारण हेतु अधिकारी द्वय द्वारा निर्देश दिये गये। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि जिस गांव की भी शिकायत आती है वहां मौके पर उस गांव के संबंधित लेखपाल एवं पुलिस विभाग की टीम साथ मिलकर पूरी निष्पक्षता एवं पारदर्शिता के साथ निस्तारण करेंगे। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नही होगी। इस मौके पर पुलिस विभाग के अधिकारी , लेखपाल व कर्मचारी उपस्थित रहे।
Narad Vani The Critical Opinion