गाजीपुर। मित्रसेन प्रधान मेमोरियल सेवा ट्रस्ट की ओर से भांवरकोल ब्लाक के महेशपुर प्रथम गांव में 3 मार्च रविवार को निःशुल्क स्वास्थ्य जागरूकता एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया है। शिविर सुबह नौ से दोपहर एक बजे तक चलेगा। शिविर गांव के प्रधान जुनैद खां के दरवाजे पर लगेगा। यह जानकारी देते हुए ट्रस्ट के सचिव , भांवरकोल प्रधान संघ के अध्यक्ष इंद्रासन राय ने बताया कि चिकित्सा शिविर में स्त्री रोग विशेषज्ञ डा. सुरभि राय और हड्डी रोग विशेषज्ञ डा. शिवम राय मरीजों को देखेंगे और परामर्श देंगे। स्त्री रोग और गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष व्यवस्था रहेगी। शिविर से लोगों में अपने स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता आएगी।ट्रस्ट की ओर से यह दूसरा शिविर है। इससे पहले भांवरकोल ब्लाक के मलिकपुरा में आयोजन किया गया था।
Narad Vani The Critical Opinion