गाजीपुर। मित्रसेन प्रधान मेमोरियल सेवा ट्रस्ट की ओर से भांवरकोल ब्लाक के मलिकपुरा गांव में 25 फरवरी रविवार को निःशुल्क स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया है। शिविर सुबह नौ से दोपहर एक बजे तक चलेगा। यह जानकारी देते हुए ट्रस्ट के सचिव , भांवरकोल प्रधान संघ के अध्यक्ष और मलिकपुरा के प्रधान इंद्रासन राय ने बताया कि चिकित्सा शिविर में स्त्री रोग विशेषज्ञ डा. सुरभि राय और हड्डी रोग विशेषज्ञ डा. शिवम राय मरीजों को देखेंगे और परामर्श देंगे।शिविर से लोगों में अपने स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता आएगी।
Narad Vani The Critical Opinion