गाजीपुर । आयुष,खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर मिश्र ‘‘दयालु‘‘ ने शनिवार को ग्राम शेरपुर में छत्तीसगढ़ के कांकेर नक्सली हमले में शहीद अखिलेश राय के घर पहुँचकर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया एवं श्रद्धांजलि दी। साथ ही उन्होंने परिवारजनों से सवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार इस दुःख की घड़ी में आप लोगो के साथ खड़ी है। जिले का एक मार्ग शहीद अखिलेश राय जी के नाम किए जाने का आश्वासन दिया। इस दौरान उनके साथ स्थानीय भाजपा नेता और अन्य लोग मौजूद रहे।
Narad Vani The Critical Opinion