जिला सेवायोजन कार्यालय के तत्‍वावधान में 30 मई को लगेगा रोजगार मेला

गाजीपुर। निदेशक, प्रशिक्षण एवं सेवायोजन, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के निर्देशानुसार जिला सेवायोजन कार्यालय, गाजीपुर द्वारा रोजगार मेला दिनांक- 30.05.2022 को पूर्वान्ह् 11.00 बजे से आयोजित किया जायेगा। इस मेले में विभिन्न  कम्पनियाँ/नियोजक प्रतिभाग करने की सम्भावना है। प्रतिभागी कम्पनियांे में मुख्य रूप से रोहित हाईब्रीड सीड्स प्रा0लि0, ह्यूलेक्ट सर्विसेज प्रा0लि0, सूर्या इलेक्ट्रानिक्स, जियो लाईफ केयर मेनपावर सर्विस, सी-डैक इण्डिया प्रा0लि0 तथा ब्राइट फ्यूचर आर्गेनिक हर्बल, प्रा0लि0 द्वारा सेल्स एक्जीक्यूटिव, आरो0 टेक्निशियन, आपरेटर, एकाउटेन्ट, कम्प्यूटर आपरेटर, सेल्स आफिसर, सी0सी0 टी0वी टेक्निशियन, टेªनी मशीन हेल्फर, मैनेजर, सुपरवाईजर आदि पदों पर चयन किया जायेगा। नियोजक/कम्पनियों द्वारा अपने रिक्तियों सम्बन्धी समस्त विवरण विभागीय वेबसाइट पोर्टल-sewayojan.up.nic.in     पर प्रदर्शित कर दिया गया है। अभ्यर्थी सेवायोजन पोर्टल पर अपना पंजीयन कराकर इच्छुक कम्पनियों में अपनी शैक्षिक योग्यता के अनुसार उक्त सेवायोजन पोर्टल पर अपना आवेदन कर राजकीय, आई0टी0 आई़0, परिसर, तुलसीपुर, गाजीपुर मंे  प्रातः-11.00 बजे आधार कार्ड एवं समस्त शैक्षिक योग्यता के मूल प्रमाण- पत्रों/छाया प्रति के साथ एवं मास्क लगाकर प्रतिभाग करना सुनिश्चित करें,  इस सम्बन्ध में कोई मार्ग व्यय देय नहीं होगा। विस्तृत जानकारी हेतु जिला सेवायोजन कार्याालय में भी सम्पर्क कर सकते हैं।

Check Also

जनता भयमुक्त नहीं हुई, माफिया अपराधी हैं भयमुक्त

गाजीपुर। राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष गोपाल यादव के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *