गाजीपुर। जन समस्याओं के निस्तारण हेतु सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील जखनियॉ में जिलाधिकारी आर्यका अखौरी एवं पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। जिसमें 80 शिकायत/प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए और मौके पर 3 का निस्तारण किया गया। जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु सातों तहसीलों की सूचना के अनुसार सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 387 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें मौके पर 26 शिकायत/प्रार्थना पत्रों का निस्तारण किया गया।
तहसील कासिमाबाद में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 61 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें 04 का मौके पर निस्तारण किया। तहसील जमानियॉ में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 43 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें से 04 का मौके पर निस्तारण किया गया। सदर तहसील में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 45 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें मौके 04 का निस्तारण किया गया। तहसील मुहम्मदाबाद में अपर जिलाधिकारी(वि0/रा0) की अध्यक्षता में 92 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें से 03 का मौके पर निस्तारण किया गया। तहसील सेवराई में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 39 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें से मौके पर 02 का निस्तारण किया गया एवं तहसील सैदपुर में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 27 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त 06 का मौके पर निस्तारण किया गया।
जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायत/प्रार्थना पत्रों पर अधिकारियों को निर्देश दिया कि अविलम्ब मौके पर जाकर स्थलीय निरीक्षण करते हुए निस्तारण करायी जाय। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी जखनियॉ, तहसीलदार जखनियॉ, क्षेत्राधिकारी जखनियॉ एवं समस्त जनपदस्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
Narad Vani The Critical Opinion