कारगिल विजय दिवस पर वीर अब्दुल हमीद की प्रतिमा पर माल्यार्पण

गाजीपुर।जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने कारगिल विजय दिवस के अवसर जनपद के जखनियॉ तहसील अन्तर्गत धामूपुर गॉव के वीर अब्दुल हमीद स्मारक स्थल पर पहुंचकर शहीद के मूर्ति पर माल्यार्पण कर नमन करते श्रद्धाजलि दी। कारगिल युद्व के दौरान शहीद हुए वीर शहीदों को नमन किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि देश की सीमाओं के सुरक्षा में लगे वीर शहीदों ने कारगिल युद्ध के दौरान अपने प्राणों की आहूति देकर देश की आन बान शान को बचाया तथा भारत माता के मस्तक को झुकने नही दिया।पाकिस्तानी सैनिकों को खदेड़ते हुए कारगिल की चोटी पर अपना राष्ट्र ध्वज फहराया। इसके उपरान्त जिलाधिकारी ने शहीद स्थल पर पौधरोपण किया तथा अन्य लोगो को वृक्षारोपण हेतु अपील की। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी जखनियां, अधिकारीगण, प्रबुद्धजन, शहीद वीर अब्दुल हमीद के परिवारजन मौजूद रहे।

Check Also

जनता भयमुक्त नहीं हुई, माफिया अपराधी हैं भयमुक्त

गाजीपुर। राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष गोपाल यादव के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *