गाजीपुर। गाजीपुर पत्रकार एसोसिएशन की बैठक शनिवार को कैम्प कार्यालय पर सम्पन्न हुई।बैठक में 7 प्रस्तावों पर चर्चा हुई।
पहले प्रस्ताव में कार्यकारिणी में चयनित सदस्यों की सूची महामंत्री देवव्रत विश्वकर्मा द्वारा पढ़कर सभी सदस्यों को सुनाया गया और सदस्यों द्वारा इसका अनुमोदन किया गया।
दूसरा प्रस्ताव संस्था के सभी सदस्य संस्था द्वारा निर्धारित प्रपत्र को भरकर यथाशीघ्र उपलब्ध कराएंगे। तीसरे प्रस्ताव में संस्था के ऐसे सदस्य जो किसी अन्य पत्रकार संस्था से जुड़े हैं गाजीपुर पत्रकार एसोसिएशन के सदस्य बने रहेंगे पर वो हमारी संस्था में पदाधिकारी नहीं हो सकेंगे। चौथे
प्रस्ताव अध्यक्ष की अनुमति से कार्यालय सचिव के लिए विनोद गुप्ता को सर्वसम्मति से मनोनीत किया गया। पांचवें
प्रस्ताव में कार्यालय के रख रखाव हेतु धनराशि सदस्य स्वेच्छा से विनोद गुप्ता को दिया करेंगे।
संस्था के आर्थिक सहयोग से धनराशि ली जायेगी।जो लोग स्वेच्छा से सहयोग करना चाहते हैं उनसे राशि ली जायेगी और उसकी रशीद दी जायेगी और ये राशि संस्था के कोष में जमा की जायेगी।
बैठक में अध्यक्ष विनोद पांडेय, महामंत्री देवव्रत विश्वकर्मा,वरिष्ठ उपाध्यक्ष अभिषेक सिंह, कनिष्ठ उपाध्यक्ष शिवेश पांडेय,आय-व्यय निरीक्षक विनय कुमार तिवारी,अनिल उपाध्याय, सूर्यवीर सिंह, विनय कुमार सिंह,डा ए के राय ,अविनाश प्रधान,विनोद कुमार गुप्ता,उमेश कुमार श्रीवास्तव,आशुतोष त्रिपाठी,दुर्गविजय सिंह,प्रमोद कुमार सिन्हा,अरुण कुमार गुप्ता,रविन्द्र श्रीवास्तव,अजय राय बबलू, रामजन्म कुशवाहा,कमलेश यादव,संजय कुमार सिंह,आलोक त्रिपाठी,पवन श्रीवास्तव,शिव प्रताप तिवारी,रतन कुमार,मुमताज,अभिनव चतुर्वेदी, इन्द्रासन यादव,प्रमोद यादव,प्रभाकर सिंह,आलोक त्रिपाठी, सुमन्त सिंह सकरवार,बिनोद गुप्ता,वसीम रजा आदि उपस्थित रहे।
Narad Vani The Critical Opinion