डीएम,एसपी थे मौजूद, शिकायतें मिलीं मामूली

गाजीपुर।माह के चतुर्थ शनिवार को थाना दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी आर्यका अखौरी एवं पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह की अध्यक्षता में थाना कोतवाली जमानियॉ में उपस्थित फरियादियों की फरियाद सुनी साथ ही शिकायतों को जल्द से जल्द निस्तारण के लिए प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया। थाना दिवस पर कोतवाली जमानियॉ में 10 फरियादियों ने अपनी-अपनी शिकायतों को लिखित रूप में दिया। जिसमें से 01 का मौके पर निस्तारण किया गया ।शेष आवेदन का निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारी को दिया। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि भूमि पर अवैध कब्जा करने वाले भू माफियाओं के विरूद्ध एन्टी भू माफिया एक्ट के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत करते हुए कड़ी कार्यवाही करें और गरीबों के पट्टे आदि की भूमि पर बार-बार कब्जा करने वालों के खिलाफ केस दर्ज कर जेल भेजा जाय। उन्होने निर्देश दिया कि लेखपाल एवं हल्का सिपाही आपसी सामन्जस्य स्थापित करते हुए एक-दूसरे का मो0नम्बर अपने पास रखें तथा टीम बनाकर प्राप्त शिकायतों का स्थलीय निरीक्षण करते हुए निस्तारण करें। उन्होने सख्त निर्देश दिया कि शिकायतों का निर्धारित समय में निस्तारण न किये जाने पर सम्बन्धित लेखपाल एवं सिपाही पर अनुशासनात्मक कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी। इस मौके पर उपजिलाधिकारी जमानियॉ, क्षेत्राधिकारी जमानियॉ, थाना प्रभारी, लेखपाल  एवं अन्य अधिकारीगण एवं पुलिस विभाग से सम्बन्धित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Check Also

जनता भयमुक्त नहीं हुई, माफिया अपराधी हैं भयमुक्त

गाजीपुर। राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष गोपाल यादव के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *