गाजीपुर ।नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन के मतगणना कार्मिकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम मंगलवार को टेरी भवन स्थित पी0जी0 कॉलेज में दो पालियों में हुआ। जिसमें 720 मतगणना पर्यवेक्षक, मतगणना सहायक एवं अतिरिक्त मतगणना सहायकों को मास्टर ट्रेनरों द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। मतगणना कार्मिकों के प्रशिक्षण में मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य एवं मुख्य राजस्व अधिकारी भी उपस्थिति रहें। जिन्होने मतगणना की बारीकियों को विस्तार पूर्वक बताते हुए मतगणना पूरी निष्पक्षता एवं पारदर्शिता के साथ कराने का निर्देश दिया। साथ ही प्रशिक्षण के दौरान मतगणना कार्मिकों को किसी प्रकार की समस्या एवं प्रश्न होने पर पहले ही उसका समाधान कर लेने की बात कही।
प्रथम पाली पूर्वान्ह 9ः00 बजे से दोपहर 12ः00 बजे एवं द्वितीय पाली दोपहर 2ः00 बजे से सायं 5ः00 बजे तक 7 कक्षों में संपन्न हुआ। जिसमें 720 मतगणना कार्मिकों में से दोनों पालियो से 02-02 कार्मिक कुल 04 मतगणना कर्मीं अनुपस्थित रहे। उनके खिलाफ विभागीय कार्यवाही का निर्देश दिया गया है ।
Narad Vani The Critical Opinion