निरहुआ के रोड शो के साथ प्रचार बंद

गाजीपुर।आजमगढ़ सांसद, अभिनेता गायक दिनेश लाल यादव निरहुआ ने गाजीपुर नगर निकाय चुनाव प्रचार के अंतिम दिन नगर पंचायत बहादुरगंज,जंगीपुर और नगरपालिका गाजीपुर में भाजपा की जीत सुनिश्चित करने के लिए रोड शो किया।
गाजीपुर नगरपालिका क्षेत्र के उर्दूबाजार से सायंकाल 4 बजे फूल माला से सजी चार पहिया वाहन पर दिनेश लाल निरहुआ, भाजपा जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह,एम एल सी विशाल सिंह चंचल, सपना सिंह,प्रत्याशी सरिता अग्रवाल, विनोद अग्रवाल सवार थे। सांसद निरहुआ हाथ जोड़कर लोगों का अभिवादन स्वीकार करते चल रहे थे। पीछे के वाहन पर कृष्ण बिहारी राय चल रहे थे। दिनेशलाल निरहुआ के गाड़ी के अगल बगल आरएएफ तथा उ प्र पुलिस के जवान लोगों को हटाते हुए चल रहे थे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा भाजपा के सम्मान में डीजे पर बज रहे गानो पर झूमते चल रहे थे ।लगभग दस टोलियों कि संख्या में भाजपा के पक्ष में नारे लगाते लोग जिसमें महिलाएं भी थीं पैदल चल रही थीं। काफिला 5 बजे लंका पहुंच कर समाप्त हो गया।
काफिले का तथा नेताओं का रास्ते भर जगह जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत होता रहा।
लंका गेट पर वाहन से ही उपस्थित जन समूह को सम्बोधित करते हुए दिनेश लाल यादव ने कहा कि आप लोगों के इस जन समूह को देखकर यह लग रहा है कि आप लोग भाजपा को जीताने का मूड बन लिए हैं और इस चुनाव से ही शुरुआत कर 2024 में भी भारी जीत लोकसभा की होगी।
उन्होंने बार बार बुल्डोजर बाबा का नारा भी लगाया।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह, विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल, सपना सिंह, सरिता अग्रवाल, पूर्व मंत्री विजय मिश्रा, कृष्ण बिहारी राय, प्रवीण सिंह, रासबिहारी राय,प्रो शोभनाथ यादव, रवि प्रकाश, सुनील गुप्ता,सुरेश बिंद,पंकज सिंह चंचल,राजेश भारद्वाज, जिला मीडिया प्रभारी शशि कान्त शर्मा,साधना राय,अभिनव सिंह छोटू,किरन सिंह आदि लोग उपस्थित थे।

Check Also

जनता भयमुक्त नहीं हुई, माफिया अपराधी हैं भयमुक्त

गाजीपुर। राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष गोपाल यादव के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *