क्राप कटिंग का रिजल्ट निराशाजनक

गाजीपुर । क्राप कटिंग प्रयोग के आधार पर जनपद में फसलों की औसत उपज और उत्पादन के ऑकड़े तैयार किये जाते हैं जिससे उत्पादन का सटीक आकलन प्राप्त किया जाता है। क्राप कटिंग के प्रयोग के आधार पर ओलावृष्टि, भारी वर्षा एवं अन्य नुकसान से फसलों की बीमा की राशि निर्धारित की जाती है। इसी सिलसिले में शुक्रवार को  जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की उपस्थिति में  ग्राम बबेड़ी के निवासी चंद्रिका राम के खेत का क्रॉप कटिंग कराया  गया। जिलाधिकारी ने खेत का नक्शा एवं भू-अभिलेखों की जांच करते हुए काश्ताकार से बोए हुए फसल की जानकारी ली। 23.04 कुंतल प्रति हेक्टेयर इस क्राफ्ट कटिंग के दौरान गेंहू निकला।सामान्यतः एक हेक्टेयर में 35 से 40 कुंतल गेहूं निकलता है। जिलाधिकारी ने किसानो को अपने नजदीकी क्रय केन्द्रो पर बेचने की सलाह दी जिससे की उन्हे अपने फसल का उचित मूल्य मिल सके। उन्होने किसानों से आग्रह किया कि किसी भी बिचौलियों के बहकावे में न आएं। जिलाधिकारी ने जनपद के सभी किसानो से अपने-अपने खेतों में पराली न जलाने की अपील की। मौके पर उपजिलाधिकारी  सदर प्रतिभा मिश्रा, सदर तहसीलदार एवं लेखपाल मौजूद रहे।

Check Also

जनता भयमुक्त नहीं हुई, माफिया अपराधी हैं भयमुक्त

गाजीपुर। राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष गोपाल यादव के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *