गाजीपुर । पावर कारपोरेशन के कर्मचारियों द्वारा प्रस्तावित हड़ताल के दृष्टिगत विद्युत उपकेंद्र एवं संयंत्रों पर सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने एवं शान्ति व्यवस्था को सुदृढ़ रखने के उद्देश्य से जिलाधिकारी के निर्देशन में समस्त उप जिलाधिकारी/तहसीलदार द्वारा जनपद के विभिन्न सब स्टेशनो का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जमानियॉ, जखनियॉ, सेवराई, सैदपुर, सदर एवं मुहम्मदाबाद के विभिन्न सब स्टेशनों पर तैनात कर्मचारियो की उपस्थिति की जॉच की गयी। जॉच के दौरान जमानियॉ मे 01, जखनियॉ मे 02, सेवराई 02, सैदपुर मे 01, सदर मे 01 एवं मुहम्मदाबाद मे 01 सब स्टेशनो पर तैनात कर्मचारी अनुपस्थित पाये गये। इसे शासकीय कार्य में बाधा एवं घोर लापरवाही का प्रतीक मानते हुए जिलाधिकारी ने अनुपस्थित एवं हड़ताल में शामिल कर्मचारियों के विरूद्ध एस्मा एक्ट के तहत कार्यवाही करने का निर्देश दिया है।
Check Also
जनता भयमुक्त नहीं हुई, माफिया अपराधी हैं भयमुक्त
गाजीपुर। राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष गोपाल यादव के …
Narad Vani The Critical Opinion