जिम्मेदारी बीट सिपाही, लेखपाल की

गाजीपुर । थाना दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी आर्यका अखौरी एवं पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह की अध्यक्षता में थाना भुड़कुड़ में उपस्थित फरियादियों की फरियाद सुनी गई। साथ ही शिकायतों को जल्द से जल्द निस्तारण के लिए प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया गया। थाना दिवस पर भुड़कुड़ा में 8 फरियादियों ने अपनी-अपनी शिकायतों को लिखित रूप में दिया। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि भूमि पर अवैध कब्जा करने वाले भू माफियाओं के विरूद्ध एन्टी भू माफिया एक्ट के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत करते हुए कड़ी कार्यवाही करे और गरीबो के पट्टे आदि की भूमि पर बार-बार कब्जा करने वालो के खिलाफ केस दर्ज कर जेल भेजने की कार्यवाही की जाये। उन्होने निर्देश दिया कि लेखपाल एवं हल्का सिपाही आपसी सामन्जस्य स्थापित करते हुए एक-दूसरे का मोबाइल नम्बर अपने पास रखें तथा टीम बनाकर प्राप्त शिकायतों का स्थलीय निरीक्षण करते हुए निस्तारण करें। उन्होने सख्त निर्देश दिया कि शिकायतों का निर्धारित समय में निस्तारण न किये जाने पर सम्बन्धित लेखपाल एवं सिपाही पर अनुशासनात्मक कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी। थाना दिवस के उपरान्त जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने सीसीटीएनएस,कार्यालय, महिला हेल्प डेस्क, बैरक तथा थाने पर हो रहे निर्माण कार्यों का भी निरीक्षण किया तथा संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर, क्षेत्राधिकारी भुडकुडा, थाना प्रभारी, लेखपाल एवं अन्य अधिकारीगण एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Check Also

जनता भयमुक्त नहीं हुई, माफिया अपराधी हैं भयमुक्त

गाजीपुर। राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष गोपाल यादव के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *