कई परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण

गाजीपुर ।जिलाधिकारी आर्यका अखौरी एवं पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने सोमवार को माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल व इण्टरमीडिएट बोर्ड परीक्षा को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं नकल विहीन संपन्न कराने के उद्देश्य से विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का सामूहिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होने इण्टरमीडिएट की द्वितीय पाली की परीक्षा में निरीक्षण हेतु कोमल इंटर कॉलेज मर्दानपुर, श्रीमहंत रामसनेही दास खटिया बाबा इंटर कॉलेज धामपुर, श्री जानकी इंटर कॉलेज रूहीपुर, मधुबन बाल गोपाल इंटर कॉलेज में छात्रों के आधार कार्ड एवं प्रवेश पत्र से फोटो का मिलान कराते हुए छात्रों के उपस्थिति रजिस्टर को चेक किया तथा स्कूल में लगे सीसी कैमरा का निरीक्षण करते हुए कक्ष निरीक्षक को निर्देश दिया कि कोई भी लापरवाही क्षम्य नही होगी। परीक्षार्थियों की गहनता से समीक्षा करें।
जिलाधिकारी ने परीक्षा केन्द्रों का जायजा लेने के दौरान कहा कि जिले में प्रत्येक दशा में नकल विहीन परीक्षा करायी जायेगी, यदि इसमें किसी भी व्यक्ति द्वारा अवरोध उत्पन्न करने की कोशिश करते पाया गया तो उसके खिलाफ विधिक कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने कहा कि बोर्ड परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर जोनल/सेक्टर मजिस्ट्रेट तथा प्रत्येक विद्यालय में स्टैटिक मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं और भ्रमणशील रहेगे। सी0सी0कैमरे के माध्यम से कंट्रोल रूम में परीक्षा पर पूरी नजर रखी जा रही है सभी को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि शासन द्वारा जारी दिशा निर्देशों का शत प्रतिशत पालन करते हुए परीक्षा संपन्न कराने का निर्देश दिया।

Check Also

जनता भयमुक्त नहीं हुई, माफिया अपराधी हैं भयमुक्त

गाजीपुर। राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष गोपाल यादव के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *