गाजीपुर।जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक कलेक्ट्रेट कक्ष में शुक्रवार को हुई।जिसमें जिलाधिकारी द्वारा प्रोत्साहन समिति के धन संग्रह करने का विचार विर्मश किया गया। स्टेडियम रख-रखाव ,सफाई व्यवस्था हेतु अध्यक्ष, नगर पालिका को निर्देशित किया गया। बैठक में सरिता अग्रवाल, अध्यक्ष नगर पालिका, अरूण कुमार सिंह अपर जिलाधिकारी (वि0रा0) ,बृजेश कुमार श्रीवास्तव, जिला परियोजना अधिकारी, नरेन्द्र विश्वकर्मा, दिव्यांजन अधिकारी , रामनगीना यादव समाज कल्याण अधिकारी ,अशोक नाथ तिवारी जिला विद्यालय निरीक्षक , राकेश कुमार जिला सूचना अधिकारी ,प्रवीण कुमार मौर्या, उपायुक्त उद्योग , अरविन्द यादव, क्रीड़ा अधिकारी, अश्वनी राय, व्यायाम प्रशिक्षक शिक्षा विभाग , अमित राय सचिव ओलम्पिक संघ , अरविन्द शर्मा अन्तर्राष्ट्रीय खिलाड़ी पावरलिफ्टिंग , अकरम अहमद जिला कबड्डी संघ , पारस नाथ सिंह जिला वॉलीबाल संघ , कमलेश यादव जिला कुशती संघ एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
Narad Vani The Critical Opinion