डीएम,एसपी पहुंचे जिला जेल

गाजीपुर। जिला कारागार का स्थलीय निरीक्षण जिलाधिकारी आर्यका अखौरी, पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने बुधवार को किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारी द्वय द्वारा कारागार चिकित्सालय में भर्ती कैदियों से बीमारियों के सम्बन्ध में पूछा तथा उनके खान-पान एवं साफ-सफाई की जानकारी ली। जिला कारागार के हवालात कार्यालय के स्टाक रजिस्टर की जांच की गयी। इसके पश्चात बारी-बारी से सभी बैरकों का निरीक्षण किया गया। बैरकों में बन्दियों के कार्ड पर अगली पेशी के दिनांक को चेक किया गया। कारागार में रसोई घर के निरीक्षण में आज के दिन में बनने वाले भोजन के मीनू की जानकारी ली। पुलिस अधीक्षक ने जेल अधीक्षक को निर्देश दिया कि जेल के अन्दर किसी भी दशा में मोबाइल का प्रवेश न होने पाये। इसके लिए रोस्टर बनाकर चेंकिग अभियान चलाकर चेक किया जाए। इसके अतिरिक्त महिला बन्दी गृह में दी जा रही सुविधाओं की जानकारी ली। मौके पर एस पी सिटी गोपीनाथ सोनी, क्षेत्राधिकारी सदर गौरव कुमार, जेल अधीक्षक एवं अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

Check Also

जनता भयमुक्त नहीं हुई, माफिया अपराधी हैं भयमुक्त

गाजीपुर। राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष गोपाल यादव के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *