विश्व मानसिक दिवस पर चल रहा कार्यक्रम

गाजीपुर।विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस(10 अक्टूबर)के अवसर पर स्वामी सहजानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय के मनोविज्ञान विभाग द्वारा एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।कार्यक्रम की संयोजक मनोविज्ञानी डॉ. कंचन सिंह ने बताया कि जनहित हेतु वैश्विक प्राथमिकताएं क्या है इसी परिप्रेक्ष्य में हमने एक दिवसीय “मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम” रखा है। यह कार्यक्रम महाविद्यालय के ” कुबेरनाथ राय सभागार” में होगा। इस अवसर पर “मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता” विषयक संगोष्ठी भी आयोजित है, जिसके मुख्य वक्ता डॉ.बी.डी. मिश्रा,पूर्व अध्यक्ष,मनोविज्ञान विभाग एवं विशिष्ट वक्ता डॉ. यशवंत सिंह पूर्व अध्यक्ष मनोविज्ञान विभाग पीजी कॉलेज होंगे। कार्यक्रम में विषय प्रवर्तन सुश्री तूलिका श्रीवास्तव एवं धन्यवाद ज्ञापन विभागाध्यक्ष प्रो.रामनगीना सिंह यादव जी करेंगे।इस समग्र कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. विजय कुमार राय करेंगे। इस अवसर पर विशेषज्ञों द्वारा अपनी राय रखी जाएगी और उपस्थित शिक्षकों,विद्यार्थियों, शोधार्थियों द्वारा प्रश्न होंगे,जिसका समाधान विशेषज्ञों द्वारा किया जाएगा।इसके अतिरिक्त सांस्कृतिक प्रतिस्पर्धा,विद्यार्थियों- शोधार्थियों द्वारा किया गया सर्वेक्षण,प्रदर्शनी एवं मनोविज्ञान क्रीड़ा का भी आयोजन है। इस एक दिवसीय कार्यक्रम को सफल बनाने का आवाहन करते हुए कार्यक्रम संयोजिका डॉ.कंचन सिंह ने बताया कि यह कार्यक्रम 12 बजे मध्यान्ह से प्रारंभ होकर शाम 5:00 बजे तक चलेगा,जिसमें शिक्षकों, शोधार्थियों एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थियों की सहभागिता अपेक्षित है।

Check Also

जनता भयमुक्त नहीं हुई, माफिया अपराधी हैं भयमुक्त

गाजीपुर। राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष गोपाल यादव के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *