गाजीपुर। जिलाधिकारी के निर्देश पर करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के लठ्ठूडीह गांव में संचालित शिवन क्लीनिक पर औचक छापेमारी उपजिलाधिकारी मुहम्मदाबाद डा0 हर्षिता तिवारी के नेतृत्व में शुक्रवार को हुई। टीम में डा० उमेश कुमार अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी , डा0 रजत कुमार प्रभारी चिकित्सा अधिकारी प्रा० स्वा० केन्द्र बाराचवर एवं थानाध्यक्ष करीमुद्दीनपुर भी रहे।
छापेमारी के दौरान क्लीनिक संचालक निशा गुप्ता द्वारा किसी भी प्रकार का अभिलेख/पंजीयन प्रमाण-पत्र टीम के समक्ष प्रस्तुत नहीं किया गया। तत्काल कार्यवाही करते हुए अवैध रूप से संचालित शिवम क्लीनिक की संचालक निशा गुप्ता एफआईआर दर्ज कराते हुए क्लीनिक को सील कर दिया गया।
Narad Vani The Critical Opinion