ग़ाज़ीपुर। कोविड-19 टीकाकरण अभियान पूरे देश में भारत सरकार के द्वारा निशुल्क चलाया जा रहा है। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत 15 जुलाई से 30 सितंबर तक प्रिकाशनरी डोज निशुल्क लगाया जा रहा है। 29 सितंबर गुरुवार को पूरे जनपद में मेगा कैंप के तहत 74,500 लोगों को प्रिकाशनरी डोज से आच्छादित करने का कार्यक्रम चलाया जाएगा।
अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ उमेश कुमार ने बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत प्रदेश के समस्त जनपदों में 15 जुलाई से 30 सितंबर 2022 तक अभियान चलाकर 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के नागरिकों को निशुल्क प्रिकाशनरी डोज से आच्छादित किया जाना है। अब तक इस अभियान से प्रदेश के लक्षित 12.39 करोड़ लाभार्थियों के सापेक्ष 3.5 करोड़ से अधिक को प्रिकाशनरी डोज लगाया जा चुका है।जनपद में 22.58 लाख लोगों को प्रिकाशनरी डोज से आच्छादित करने का लक्ष्य दिया गया था। जिसके साथ में अब तक 8.15 लाख लोगों को डोज लगाया जा चुका है।
उन्होंने बताया कि 15 जुलाई से लेकर 30 सितंबर तक प्रिकाशनरी डोज आम नागरिक को निशुल्क उपलब्ध कराया जा रहा है। जबकि उसके पूर्व इसके लिए लोगों को शुल्क देना पड़ता था। वहीं उन्होंने बताया कि 29 सितंबर गुरुवार को इसके लिए अंतिम मौका है। जिसमें अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठा लें। अन्यथा की स्थिति में 30 सितंबर के बाद से प्रिकाशन की डोज लगाने के लिए शुल्क चुकाना पड़ेगा।
उन्होंने बताया कि मेगा कैंप जनपद में जिला पुरुष अस्पताल गोरा बाजार, जिला महिला अस्पताल के साथ ही सभी ब्लॉकों के सीएचसी, पीएचसी और प्रत्येक ब्लाक में 5-5 मोबाइल टीम लगेगी।
Narad Vani The Critical Opinion