महिलाओं की प्रगति के लिए प्रयासरत हैं प्रधानमंत्री

सैदपुर।केन्द्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने मंगलवार को अपने एक दिवसीय लोकसभा प्रवास दौरे पर जनपद के सैदपुर विधानसभा के विभिन्न कार्यक्रमों तथा भाजपा की संगठनात्मक बैठक में भाग लिया।
पूर्व विधायक सुबाष पासी के आवास पर जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह के अध्यक्षता में हुई संगठनात्मक बैठक में उन्होंने विधानसभा संयोजकों,प्रभारियों,मोर्चा अध्यक्षों तथा मीडिया,सोशल मीडिया एवं आई टी संयोजकों संग बैठक में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में समाज के हर वर्ग के लिए विगत कार्यकाल से ही किए जा रहे हैं। जन कल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों के दम पर 2024 लोक सभा के चुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित है।
पूर्व विधायक सुबाष पासी के आवास के सभागार में भाजपा जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह की अध्यक्षता में केन्द्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने प्रवास कार्यक्रम में निहित महिलाओं संग वार्ता के कार्यक्रम में सैकड़ों महिलाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि महिलाओं का सम्मान और समृद्धि कैसे हो,महिलाएं आगे कैसे बढ़े,कैसे सशक्त और आत्मनिर्भर हों इसका पूरा पूरा ध्यान प्रधानमंत्री रखते और उसके लिए सिर्फ बात ही नही संकल्पित प्रयासों के साथ काम भी कर रहे हैं।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का सोचना है कि जब देश की महिला सशक्त होगी तो देश मजबूत होगा। मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि आज महिलाएं सरकार के सहयोग से लगातार आर्थिक रुप से स्वावलंबी और मजबूत हो रही है कोई ऐसा क्षेत्र नहीं है जहाँ आज महिलाएं काम नही कर रही है प्रतिभाएं किसी की मोहताज नही हुआ करती।
डा. संगीता बलवंत ने भी बैठक को संबोधित किया।
अतिथियों एवं आगंतुकों के प्रति पूर्व चेयरमैन नगर पंचायत शीला सोनकर ने आभार धन्यवाद प्रकट किया तथा विधानसभा प्रभारी वृजनन्दन सिंह ने कार्यक्रम का संचालन किया।
इस अवसर पर मा मंत्री को पूर्व विधायक सुबाष पासी ने स्मृति चिन्ह एवं शाल देकर तथा उपस्थित महिलाओं ने माल्यार्पण कर स्वागत सम्मान किया।
इस अवसर पर जिला प्रभारी अशोक मिश्रा,लोकसभा संयोजक सुशील उपाध्याय,संयोजक कृष्ण बिहारी राय,रामतेज पांडेय,क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरोज कुशवाहा,प्रो शोभनाथ यादव,पूर्व विधायक सुनीता सिंह,प्रवीण सिंह,दयाशंकर पांडेय,रामनरेश कुशवाहा, डा विजय यादव,डा मुराहू राजभर, नरेन्द्र पाठक, अमरेश गुप्ता,सुरेश बिंद,ओमकार मिश्र,विनोद खरवार,जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा,शैलेश राम, मनोज बिंद,गुलाम कादिर राईनी,कार्तिक गुप्ता,रघुवंश सिंह, आलोक शर्मा, मीरा श्रीवास्तव, पूनम मौर्य, नीलम सिंह,निर्मला पाठक सहित आदि लोग उपस्थित थे।

Check Also

जनता भयमुक्त नहीं हुई, माफिया अपराधी हैं भयमुक्त

गाजीपुर। राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष गोपाल यादव के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *