
गाजीपुर।स्नातकोत्तर महाविद्यालय गाज़ीपुर में वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर शिक्षक संघ के चुनाव में गत 17 मार्च को विजयी प्रत्याशियों का स्वागत एवं अभिनंदन समारोह बुधवार को हुआ। कार्यक्रम में पूर्वांचल विश्वविद्यालय के नए अध्यक्ष के रूप में प्रोफेसर राहुल सिंह तथा महामंत्री के रूप में डॉक्टर शैलेंद्र सिंह के साथ ही संयुक्त मंत्री डॉ उज्जवल सिंह, डॉ अभिषेक तिवारी, डॉ प्रिया शुक्ला तथा कोषाध्यक्ष डॉ.सुशील कुमार सिंह को माल्यार्पण कर एवं अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। इनके साथ ही फुपुक्टा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रोफेसर हिमांशु सिंह एवं पूर्वांचल विश्वविद्यालय के पूर्व अध्यक्ष प्रोफेसर विजय कुमार सिंह को भी माल्यार्पण कर अंग वस्त्र भेंट किया गया। सम्मान से आह्लादित अध्यक्ष एवं महामंत्री ने समारोह को संबोधित करते हुए शिक्षक हित में अपने आप को समर्पित करने एवं शिक्षकों की प्रत्येक लड़ाई को परिणाम तक पहुंचाने का संकल्प व्यक्त किया। साथ ही यह भी वादा किया कि अब नई कार्यशैली में शिक्षकों की समस्त समस्याएं प्रत्येक महाविद्यालय इकाई के माध्यम से विश्वविद्यालय में जाएंगी और विश्वविद्यालय शिक्षक संघ की कार्यकारिणी उस संबंध में वार्ता करके समस्या का समाधान कराएगी। मंचासीन फुपुक्टा
के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं विश्वविद्यालय के पूर्व अध्यक्ष ने यह आश्वासन दिया कि आप सब की मांगों के लिए राज्य सरकार एवं केंद्र सरकार से भी यदि लड़ना पड़ेगा तो हम लोग उस लड़ाई को अंजाम तक पहुंचाएंगे। कार्यक्रम का संचालन महाविद्यालय शिक्षक संघ के अध्यक्ष प्रोफे. रामदुलारे ने तथा अध्यक्षता प्राचार्य प्रोफे. राघवेंद्र पांडेय ने किया। कार्यक्रम में चीफ़ प्राक्टर प्रोफे. एस डी परिहार, प्रोफे. एसएन सिंह, प्रोफे. वीरेंद्र सिंह, प्रोफे. रवि शंकर सिंह, प्रोफे.सुजीत कुमार सिंह, प्रोफे. सुनील कुमार, प्रोफे. अरुण कुमार यादव, डॉ योगेश, डां संजय सुमन, डॉ. रागिनी अहिरवार, डॉ शिव शंकर यादव, डॉ अविनाश डॉ. इंद्रिवार पाठक, डॉ समरेंद्र मिश्रा ,डॉ. रुचि मूर्ति सिंह, डॉ नितीश भारद्वाज डॉ. प्रियंका सिंह, डॉ. गौतमी जैसवारा, डॉ. संजय कुमार, डॉ. प्रशांत सिंह डॉ. उत्कर्ष सिंह , डॉ अभिषेक यादव, डॉ पंकज यादव, डॉ प्रदीप रंजन, डॉ स्मृति,डॉ. अंजनी गौतम डॉ अमरजीत सिंह, डॉ आनंद कुमार सिंह, डॉ राकेश वर्मा, डॉ उमा निवास मिश्रा, प्रोफे. आबिद अंसारी, डॉ सोहराब अंसारी, डॉ मयंक श्रीवास्तव, डॉ प्रतिमा सिंह, डॉ सुधीर सिंह, डॉ. आलोक रंजन श्रीवास्तव, आदि अनेकों शिक्षकगण एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
Narad Vani The Critical Opinion