नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत

गाजीपुर। भाजपा के नवनियुक्त जिला पदाधिकारियों की प्रथम बैठक बुधवार को पार्टी कार्यालय छावनी लाइन पर जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय की अध्यक्षता में हुई। जिसमें सभी पदाधिकारियों ने उत्साह के साथ भाग लिया और गर्मजोशी से एक दूसरे को बधाई दी।इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने संगठन के प्रति निष्ठा और ईमानदारी के साथ लगन से काम करने की सीख देते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की आप सभी वह शक्ति और ताकत हैं जिसके दम पर हमें जिले की सभी विधानसभाओं में कमल का परचम लहराना है। उन्होंने कहा कि आप शक्ति सम्पन्न युवाओं व संगठन मर्मज्ञ वरिष्ठ जनों का सामंजस्य संगठन कार्यों का इतिहास सृजित करेगा।
बैठक में मनोनयन से उत्साहित हैं नव नियुक्त पदाधिकारियों ने जिलाध्यक्ष का माल्यार्पण कर आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष प्रवीण सिंह, दयाशंकर पांडेय, सरोज मिश्रा, अच्छेलाल गुप्ता, विष्णु प्रताप सिंह, सुधाकर कुशवाहा,सुमित तिवारी,किरन सिंह, हंसराज राजभर सहित सभी पदाधिकारी उपस्थित थे। संचालन जिला महामंत्री अवधेश राजभर ने किया।

Check Also

जनता भयमुक्त नहीं हुई, माफिया अपराधी हैं भयमुक्त

गाजीपुर। राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष गोपाल यादव के …