महान देशभक्त, ओजस्वी राष्ट्रवादी

गाजीपुर। समाजवादी पार्टी के तत्वावधान में क्रान्तिकारी,देश के महान नेता तथा स्वतंत्रता सेनानी डॉ सुभाष चन्द्र बोस जी की जयंती के अवसर पर पार्टी कार्यालय समता भवन पर जिलाध्यक्ष गोपाल यादव की अध्यक्षता में माल्यार्पण कार्यक्रम एवं विचार गोष्ठी आयोजित हुई ।
गोष्ठी आरंभ होने के पूर्व पार्टी सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए देश के संविधान, लोकतंत्र,देश की संप्रभुता और एकता तथा अखंडता की रक्षा करने का संकल्प लिया।
गोष्ठी में नेता जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व तथा उनकी देशभक्ति की चर्चा करते हुए जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने वह महान देशभक्त और ओजस्वी राष्ट्रवादी वह साहसी एवं अत्यंत क्रान्तिकारी थे जिन्होंने ब्रिटिश हुकूमत को सशस्त्र चुनौती दी। देशभक्ति की भावना उनमें कूट-कूट कर भरी हुई थी।
उनका जीवन हम सबके लिए प्रेरणादाई है।
इस गोष्ठी में मुख्य रूप से पूर्व विधायक खुर्शीद अहमद, पूर्व जिलाध्यक्ष रामधारी यादव, डॉ नन्हकू यादव, सदानंद यादव,रामवचन यादव, आजाद राय, विजय शंकर यादव, रविन्द्र प्रताप यादव,शेर अली राईन, धीरेंद्र, चन्द्र शेखर आदि मौजूद थे। संचालन जिला महामंत्री अरूण सहाय ने किया।

Check Also

छः फरवरी तक भर सकते हैं फार्म छः

गाजीपुर ।जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने शनिवार को विधान सभा क्षेत्र 375-सदर के विभिन्न …