भारत के लिए पूर्ण स्वराज का सपना देखा

गाजीपुर। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के तत्वावधान में आजादी की लड़ाई के महानायक नेता जी डॉ सुभाष चन्द्र बोस की जयंती पर टैक्सी स्टैंड स्थित उनकी प्रतिमा स्थल पर जिलाध्यक्ष अरूण कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में माल्यार्पण कार्यक्रम एवं विचार गोष्ठी आयोजित हुई।
गोष्ठी आरंभ होने के पूर्व महासभा के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए देश की एकता और अखंडता की रक्षा करने का संकल्प लिया।
महासभा के जिलाध्यक्ष अरूण कुमार श्रीवास्तव ने नेता जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नेता जी महान देशभक्त थे। जिन्होंने भारत के लिए पूर्ण स्वराज का सपना देखा। उन्होंने बताया कि स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान नेता जी कई बार जेल गये और द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान अंग्रेजों के खिलाफ लड़ने के लिए आजाद हिंद फौज का गठन किया। नेता जी ने तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा और जय हिंद जैसे प्रेरक नारे देकर देशवासियों में स्वतंत्रता की अलख जगायी।
इस अवसर पर मुख्य रूप से चन्द्र प्रकाश श्रीवास्तव, मनीष श्रीवास्तव, सत्यप्रकाश श्रीवास्तव,केशव श्रीवास्तव, अमरनाथ श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे। गोष्ठी का संचालन जिला महामंत्री अरूण सहाय ने किया।

Check Also

छः फरवरी तक भर सकते हैं फार्म छः

गाजीपुर ।जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने शनिवार को विधान सभा क्षेत्र 375-सदर के विभिन्न …