
गाजीपुर। जिला कांग्रेस कार्यालय रजदेपुर पर कांग्रेस पार्टी की एक महत्वपूर्ण रणनीतिक बैठक शनिवार को हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सुनील राम ने की जबकि संचालन एआईसीसी सदस्य रविकांत राय ने किया।
बैठक में ‘मनरेगा बचाओ संग्राम’ को जन आंदोलन का रूप देने तथा एमएलसी चुनाव में भाजपा सरकार की विफल नीतियों को जनता के बीच उजागर करने की विस्तृत रणनीति तय की गई।
प्रदेश सचिव एवं जिला प्रभारी फसाहत हुसैन बाबू ने कहा कि मनरेगा मजदूरों के हक की लड़ाई अब निर्णायक दौर में पहुंच चुकी है। भाजपा सरकार की गलत नीतियों ने ग्रामीण अर्थव्यवस्था को पूरी तरह कमजोर कर दिया है। मजदूरों को न समय पर काम मिल रहा है और न ही मजदूरी। कांग्रेस ‘मनरेगा बचाओ संग्राम’ के माध्यम से हर हाथ को काम और सम्मानजनक मजदूरी दिलाने के लिए सड़क से सदन तक संघर्ष करेगी।
शिक्षक एमएलसी कोऑर्डिनेटर संजय प्रियदर्शी एवं स्नातक एमएलसी के भावी प्रत्याशी एवं कोऑर्डिनेटर अरविंद सिंह पटेल ने कहा कि आज का शिक्षित युवा बेरोजगारी, पेपर लीक और भ्रष्टाचार से त्रस्त है। स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में बदलाव की लहर स्पष्ट दिखाई दे रही है। कांग्रेस युवाओं की आवाज को विधान परिषद तक पहुंचाकर उनके रोजगार और अधिकारों की निर्णायक लड़ाई लड़ेगी।
पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह एवं पूर्व विधायक अमिताभ अनिल दुबे ने कहा कि शिक्षक समाज का निर्माता है, लेकिन भाजपा सरकार ने उसे उपेक्षित कर दिया है। पुरानी पेंशन, सम्मान और सुरक्षा शिक्षकों की मूलभूत मांगें हैं। कांग्रेस शिक्षकों के स्वाभिमान और अधिकारों की रक्षा के लिए पूरी मजबूती से संघर्ष करेगी।
पूर्व विधायक पशुपतिनाथ राय एवं मनरेगा कोऑर्डिनेटर आनंद राय ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे अभी से घर-घर जाकर मतदाताओं को भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों से अवगत कराएं। उन्होंने कहा कि मनरेगा, बेरोजगारी, महंगाई और शिक्षा जैसे मुद्दों पर कांग्रेस ही जनता की सच्ची आवाज है और एमएलसी चुनाव में कांग्रेस ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी। शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा ने सबके प्रति आभार प्रकट किया ।
बैठक में जनपद के सभी कोऑर्डिनेटर, वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने एकजुट होकर मनरेगा बचाओ संग्राम और एमएलसी चुनाव में कांग्रेस को मजबूती देने का संकल्प लिया।
बैठक में प्रमुख रुप से वरिष्ठ कांग्रेस नेता बटुक नारायण मिश्र, अजय कुमार श्रीवास्तव, ज्ञान प्रकाश सिंह, राघवेंद्र कुमार, चंद्रिका सिंह, सैयद ईबरतुल्लाह, लाल मोहम्मद, मंसूर जैदी, हरिओम यादव, राम नगीना पांडे, विद्याधर पांडे, सतीश उपाध्याय, सतिराम सिंह ,मोहन राम, राज कपूर, किरण गौतम ,अवधेश भारती, डॉ सुमेर कुशवाहा, मोहम्मद अयूब, राजेश उपाध्याय, अजय कुमार दुबे, जितेंद्र कुमार बिंद ,कुंदन खरवार, अरविंद कुमार मौर्य, कमलेश्वर शर्मा, नसीम अख्तर, पारसनाथ उपाध्याय, साजिद खान ,शंभू सिंह कुशवाहा, कृष्णानंद तिवारी, रूद्रप्रकाश, सद्दाम अंसारी, पप्पू निषाद, बृजेश कुमार गौतम ,ओमप्रकाश पासवान, राघवेंद्र चतुर्वेदी ,सुमन चौबे ,जेपी पांडे, सदानंद गुप्ता, लखन श्रीवास्तव, इंद्रमल यादव, संजय गुप्ता, देवेंद्र कुमार सिंह, आशुतोष सिंह, हीरालाल प्रजापति, गुलवास यादव ,सुग्रीव राम आदि लोग उपस्थित रहे।
Narad Vani The Critical Opinion