
सादात। समता पीजी कॉलेज सादात केंद्र पर विधि (एल.एल.बी.) की परीक्षा के पहले दिन शुक्रवार को 96 छात्र अनुपस्थित रहे। इस केंद्र पर तीन कॉलेजों के कुल 501 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं, जिनमें एल.एल.एम. के 23 छात्र भी शामिल हैं।
केंद्राध्यक्ष प्राचार्य डॉ. पीयूष वर्मा ने बताया कि यहां कृष्ण सुदामा विधि महाविद्यालय मरदापुर, किसान विधि महाविद्यालय मुड़ियारी और गुरु फूलचंद विधि महाविद्यालय दौलतपुर के छात्र विधि की परीक्षा दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि परीक्षा में सख्ती के चलते पहले ही दिन 96 छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी।
कुल 501 परीक्षार्थियों के लिए सात कमरों में बैठने की व्यवस्था की गई है। परीक्षा को सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए सहायक के रूप में प्रवक्ता डॉ. सुरेन्द्र प्रताप सिंह यादव, डॉ. प्यारेलाल यादव, डॉ. संतोष कुमार सिंह तथा आंतरिक उड़ाका दल में डॉ. जयप्रकाश नारायण यादव, डॉ. अवनीश कुमार राय और डॉ. अनीता यादव की ड्यूटी लगाई गई है।
Narad Vani The Critical Opinion