
गाजीपुर।जनपद के प्रभारी मंत्री राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) स्टाम्प तथा न्यायालय शुल्क एवं पंजीयन विभाग रवीन्द्र जायसवाल का एक दिवसीय जनपद भ्रमण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
मंत्री के जनपद के एक दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम के जनपद मुख्यालय पर लोक निर्माण विभाग के अतिथि गृह सभागार में जनप्रतिनिधियों से भेट/वार्ता, पार्टी संगठन के साथ कोर कमेटी की बैठक ली तत्श्चात मंत्री जनपद में लॉ एंड आर्डर एवं जनपद के सर्वांगीण विकास को गति देने के उद्देश्य से अधिकारियों संग समीक्षा बैठक कर आवश्यक निर्देश दिये।
बैठक के दौरान जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने बुकलेट के माध्यम जनपद में संचालित सरकार की विभिन्न योजनाओं एवं परियोजनाओ को मंत्री के समक्ष प्रस्तुत कर जानकारी दी। इस दौरान मंत्री ने जल निगम (ग्रामीण, व शहरी), पशु पालन, उद्यान, दुग्ध विभाग, वन विभाग, सहकारिता, मत्स्य, ग्रामीण आजीविका मिशन, नगर विकास, खादी ग्रामोद्योग, पर्यटन , पंचायती राज, उर्जा, ग्रामीण अभियन्त्रण विभाग, सिचाई विभाग व जनपद के अन्य महत्तपूर्ण विभागो द्वारा चलायी जा रही सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं/परियोजनाओं की समीक्षा की। मंत्री ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में जल जीवन मिशन के तहत हर घर जल योजना के अन्तर्गत जो भी पाईप लाईन बिछायी गयी है उसमे सम्बंधित अधिकारी यह सुनिश्चित कर लें कि वहां घरों तक पानी अवश्य पहुंचे तथा लोगो को शुद्ध जल उपलब्ध हो। पशु पालन विभाग की समीक्षा के दौरान मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को निर्देश दिया कि जनपद मे स्थापित स्थाई/अस्थाई गौ-आश्रय स्थलों पर पशुओ के लिए हरे चारे, पानी, व ठण्ड से बचाव के पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित रहे तथा परिसर में नीम का वृक्ष व छाया दार वृक्ष अवश्य लगाया जाये तथा सप्ताह में कम से कम एक दिन पशुओं को नीम की पत्ती भी खिलाई जाय । इस दौरान उन्होने पशुओं के टीकाकरण, कृत्रिम गर्भाधान, भेड़/बकरी पालन की जानकारी ली। मंत्री ने पशु पालन विभाग में पशुओं के लिए बिना फण्ड के कुछ नवाचार पर विचार करने को कहा। मंत्री ने जी राम जी योजना एवं मनरेगा में क्या-क्या अन्तर है और उसका क्या लाभ है उसका एक चार्ट बनवाकर कार्यालय में लगाया जाये तथा ऐसे लोग जिनको अक्षर का ज्ञान नही उनके जानकारी के लिए कार्यालयों एवं ग्राम पंचायतों में वॉल पेंटिग करायी जाये जिससे अधिक से अधिक लोगो को इस योजना की जानकारी हो सके। उन्होने ने उपस्थित अधिकारियों को एक जनपद एक उत्पाद के अन्तर्गत जनपद की पहचान बनी जूट वाल हैगिंग जनपद के समस्त कार्यालयों में लगाने को कहा। बैठक में मंत्री के समक्ष गलत विद्युत बिल आने एवं खराब ट्रांसफार्मर को ससमय नही बदले जाने की शिकायत उपस्थित जनप्रतिनियों ने की जिसका मंत्री ने संज्ञान लेते हुए अधीक्षण अभियन्ता को निर्देश दिया कि अधिक विद्युत बिल एवं ट्रांसफार्मर की जो भी शिकायतें आ रही उसका समाधान समय से करा दिया जाये। सिंचाई विभाग के समीक्षा के दौरान जनपद में कटान रोधक कार्य एवं बाढ परियोजना के प्रस्ताव के सम्बन्ध मे जानकारी ली एवं आवश्यक निर्देश दिये।
बैठक में मंत्री जनपद में शासन द्वारा संचालित योजनाओं/परियोजनाओं को धरातल पर उतारते हुए उसे मानक के अनुरूप उच्च गुणवत्ता के साथ त्वरित गति से निर्धारित समयांतराल मे पूर्ण कराने का निर्देश दिया। उन्होने कहा कि सरकार की मंशा के अनुरूप कोई भी पात्र व्यक्ति सरकार की लाभपरक योजनाओं वंचित न रहे अधिकारी विशेष ध्यान दे। बैठक मे विधायक जखनियां बेदी राम, जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद सरिता अग्रवाल, जिलाध्यक्षत ओम प्रकाश राय, पुलिस अधीक्षक डा0 ईरज राजा, मुख्य राजस्व अधिकारी आयुष चौधरी, जिला विकास अधिकारी सुभाष चन्द्र सरोज, एवं सम्बन्धित जनपदस्तरीय अधिकारीगण उपस्थित थे।
Narad Vani The Critical Opinion