मतदाता सूची से नाम हटाने की सुनियोजित साजिश

गाजीपुर। कांग्रेस कैंप कार्यालय, सकलेनाबाद में जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक एवं SIR (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में पंचायत चुनाव की तैयारी, मतदाता सूची से नाम काटने की साजिश तथा मनरेगा मजदूरों के अधिकारों पर भाजपा सरकार के हमले को लेकर गंभीर एवं निर्णायक चर्चा की गई।
बैठक में कहा गया कि भाजपा सरकार मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण (SIR) के नाम पर गरीब, दलित, पिछड़े, अल्पसंख्यक एवं मजदूर वर्ग के मतदाताओं के नाम सूची से हटाने की सुनियोजित साजिश कर रही है। कांग्रेस पार्टी इस लोकतंत्र विरोधी षड्यंत्र को किसी भी कीमत पर सफल नहीं होने देगी। इसके लिए कार्यकर्ता गांव-गांव, घर-घर जाकर निगरानी और जागरूकता अभियान चलाएंगे।
आगामी पंचायत चुनाव को लेकर कांग्रेस संगठन को ग्राम पंचायत, बूथ एवं वार्ड स्तर तक मजबूत करने, जनता से सीधा संवाद स्थापित करने तथा भाजपा की जनविरोधी नीतियों को उजागर करने का निर्णय लिया गया।
बैठक में मनरेगा को कमजोर करने, मजदूरों को समय से काम व मजदूरी न देने, जॉब कार्ड निष्क्रिय करने जैसी समस्याओं पर गहरी चिंता व्यक्त की गई और निर्णय लिया गया कि मनरेगा मजदूरों के साथ ग्राम पंचायत स्तर पर व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।
जिला अध्यक्ष सुनील राम ने कहा कि “भाजपा सरकार लोकतंत्र को कमजोर करने और गरीबों के मताधिकार को छीनने का काम कर रही है। कांग्रेस पार्टी मतदाता सूची में किसी भी तरह की छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं करेगी। मजदूरों और किसानों की लड़ाई सड़क से सदन तक लड़ी जाएगी।”
एआईसीसी सदस्य रविकांत राय एवं मनरेगा जिला कोऑर्डिनेटर आनंद राय ने कहा कि “पंचायत चुनाव में जनता भाजपा की जनविरोधी नीतियों का जवाब देगी। कांग्रेस कार्यकर्ता हर ग्राम पंचायत में जाकर मनरेगा, बेरोजगारी, महंगाई और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर भाजपा को बेनकाब करेंगे।”
पूर्व विधायक अमिताभ अनिल दुबे ने कहा कि
“मनरेगा मजदूरों का हक छीना जा रहा है, काम मांगने पर काम नहीं और मजदूरी महीनों तक रोकी जा रही है। कांग्रेस पार्टी गांव-गांव जाकर मजदूरों और आम जनता को उनके संवैधानिक अधिकारों के लिए संगठित करेगी।”
बैठक में यह भी तय किया गया कि यदि मतदाता अधिकारों और मनरेगा मजदूरों के हितों की अनदेखी जारी रही तो कांग्रेस पार्टी आंदोलनात्मक संघर्ष से पीछे नहीं हटेगी।
बैठक में प्रमुख रूप से अरविंद मिश्रा ,चंद्रिका सिंह ,राजीव सिंह, हामिद अली ,कुसुम तिवारी, राजेश गुप्ता ,राम नगीना पांडे, ज्ञान प्रकाश सिंह, सतीश उपाध्याय, कमलेश्वर प्रसाद शर्मा, बृजेश गौतम, पारसनाथ उपाध्याय ,आशुतोष गुप्ता ,शंभू कुशवाहा, सबीबुल हसन, आलोक यादव ,कृष्णा तिवारी, दीना यादव, बृजेश गौतम ,अजय दुबे ,मोहन राम ,महेंद्र कुशवाहा, गुलवास यादव ,राज कपूर रावत, देवेंद्र सिंह, लखन श्रीवास्तव, सतीश यादव, अब्दुल्ला मास्टर, इस्लाम मास्टर ,संजय सिंह, बृजेश सिंह, मनिंदर सिंह, राजेश सिंहा ,प्रवीण दुबे सहित आदि लोगों ने विचार व्यक्त किया।

Check Also

छः फरवरी तक भर सकते हैं फार्म छः

गाजीपुर ।जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने शनिवार को विधान सभा क्षेत्र 375-सदर के विभिन्न …