जीवन यात्रा की लगाई प्रदर्शनी

गाजीपुर। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न पं. अटल बिहारी वाजपेई की 101 वीं जयंती भाजपा ने जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय के नेतृत्व में सुशासन दिवस के रूप में बूथ स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर मनाया। भाजपा जिला प्रभारी डा राकेश त्रिवेदी ने पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेई जी के व्यक्तित्व विचार व उनके कृतित्व से सम्बंधित विषयों की जिला कार्यालय छावनी लाइन के सभागार में पं अटल बिहारी वाजपेई जन्म शताब्दी वर्ष विषयक प्रदर्शनी का शुभारंभ फीता काट कर किया। प्रदर्शनी मे पं अटल बिहारी वाजपेई के जन्म से लेकर अंतिम यात्रा तक के विभिन्न अवसरों तथा उनके साहित्यिक विचारों के प्रमुख अंशों को प्रदर्शित किया गया है। जिसका लोगों ने अवलोकन किया।
जिला कार्यालय छावनी लाइन पर पं अटल बिहारी बाजपेई के चित्र पर भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियो ने पुष्प अर्पित कर उनको श्रद्धांजलि दिया और चित्र के समक्ष 101 दीप प्रज्वलित कर उनकी 101वीं जयन्ती मनाया।
इस अवसर पर जिला प्रभारी डा राकेश त्रिवेदी ने कहा कि वह प्रेरणा पुरुष थे जिनका सहज ,सरल, विनम्र व्यवहार भारतीय राजनीति का सर्वोच्च आदर्श है। उन्होंने कहा कि परमाणु सम्पन्न भारत बनाने में उनका योगदान असीम राष्ट्र भक्ति का द्योतक है।
जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने कहा कि पं अटल बिहारी वाजपेई के दूरदर्शी विचार भारतीय राजनीति लिए प्रेरणा स्रोत है।उनके विचारों के उद्बोधित शब्द उनके साहित्यों का संकलन देश की अमूल्य धरोहर है जिनका अध्ययन मुश्किलों से निजात तथा भारत को परम वैभव पर स्थापित करने मे सबल सक्षम व पथ प्रदर्शक है।
क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरोज कुशवाहा ने कहा कि अटल जी युग पुरुष थे जिनका स्वभाव व व्यवहार सरल तथा विचारों मे वेग था। उनके अमर साहित्यिक भावनाओं की दिव्य ज्योति भविष्य को जागृति प्रदान करने वाला है।
पूर्व जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने कहा कि पंडित अटल बिहारी वाजपेई के विचारों और भावनाओं की प्रासंगिकता राष्ट निर्माण के लिए सदैव अटल है।
इस अवसर पर प्रोफेसर शोभनाथ यादव, जिला महामंत्री प्रवीण सिंह दयाशंकर पांडेय, विनोद अग्रवाल, अखिलेश सिंह, जिला मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा, किरन सिंह , विष्णु प्रताप सिंह, प्रदर्शनी के संयोजक विनीत शर्मा, गर्वजीत सिंह, गोपाल राय,नन्दू कुशवाहा,शनि चौरसिया, सुरेश बिंद, शिवम पांडेय, प्रीति गुप्ता, गोदावरी राजभर, कमलेश प्रकाश सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Check Also

छः फरवरी तक भर सकते हैं फार्म छः

गाजीपुर ।जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने शनिवार को विधान सभा क्षेत्र 375-सदर के विभिन्न …