डा.अंबेडकर के विचारों को समाप्त करना चाहती है भाजपा

गाजीपुर। जिला कांग्रेस कमेटी एवं शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर का परिनिर्वाण दिवस मनाया गया। जिसमें कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने डॉ अंबेडकर पार्क पहुंचकर के बाबा साहब की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई तत्पश्चात एक गोष्ठी का आयोजन कर उनके जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला गया।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुनील राम ने कहा कि बाबा साहब संविधान निर्माण कर दलित अल्पसंख्यक शोषित वंचित सहित पूरे देशवासियों को एक नया आयाम देने का काम किया परंतु भारतीय जनता पार्टी बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के विचारों को समाप्त करने की रणनीति पर काम कर रही है। देश का एक-एक नागरिक के दिल में बाबा साहब का संविधान समाया हुआ है और देशवासी उनके विचारों को समाप्त नहीं होने देंगे।
शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा एवं ए.आई.सी. सी सदस्य रविकांत राय ने बाबा साहब की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि डॉ अंबेडकर जी आम जनता के मसीहा थे भीमराव अंबेडकर सभी कमजोर वर्गों के जीवन सुधार के लिए संविधान में व्यवस्था की जिसके फल स्वरुप आज विकास की अवधारणा बनी हुई है ।
पूर्व प्रदेश सचिव डॉक्टर जनक कुशवाहा एवं जिला संगठन प्रभारी केसीसी के जिला अध्यक्ष हामिद अली ने कहा कि अम्बेडकर जी की देन है कि आम जनता अपने अधिकारों के प्रति सजग और व्यवस्थित है भाजपा उनके द्वारा बनाए गए संविधान की अवमानना करते हुए लोकतंत्र को खत्म करने के कगार पर पहुंच गई है परंतु कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता उनके मंसूबो को कामयाब नहीं होने देगी ।देशवासी इसका डट कर मुकाबला करेंगे और बाबा साहब द्वारा दिए गए संविधान कि सुचिता बनाए रखेंगे ।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से लाल साहब यादव, संटू, चंद्रिका सिंह, राशिद भाई ,सतीश उपाध्याय, अयूब खान, मंसूर जैदी ,पारस उपाध्याय, जफरुल्लाह अंसारी, आशुतोष गुप्ता, राजेश उपाध्याय, शंभू सिंह कुशवाहा, छोटेलाल गौतम, राघवेंद्र चतुर्वेदी, देवेंद्र सिंह, सतीश श्रीवास्तव, धर्मेंद्र कुमार, कमलेश्वर प्रसाद शर्मा ,चंद्रशेखर राम ,लखन श्रीवास्तव ,राहुल मौर्य, नंदू राम , संजय साहू सहित आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

Check Also

छः फरवरी तक भर सकते हैं फार्म छः

गाजीपुर ।जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने शनिवार को विधान सभा क्षेत्र 375-सदर के विभिन्न …