मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव को ज्ञापन

गाजीपुर, 5 दिसंबर ।जनपद के सोलहो विकास खंडों में पंचायत सचिवों ने काली पट्टी बांधकर लगातार पांचवे दिन अपना विरोध दर्ज कराया। पंचायत सचिव पिछले 1 दिसंबर से लगातार आंदोलन कर रहे हैं। क्रमिक शांतिपूर्ण सत्याग्रह / आंदोलन के लगातार पांचवें दिन सचिवों ने अपने स्थानीय विकास खण्ड पर उपस्थित होकर काली पट्टी बांधकर दरी पर बैठकर अपना विरोध दर्ज कराया। ग्राम विकास संगठन के जिलाध्यक्ष बैजनाथ तिवारी ने कहा कि ऑनलाइन उपस्थिति का आदेश पूर्णतः अव्यावहारिक है अन्य किसी भी फील्डवर्कर को ऑनलाइन उपस्थिति का आदेश नहीं दिया गया है, अतः जब तक यह आदेश वापस नहीं होगा, हमारा आंदोलन चलता रहेगा। ग्राम पंचायत अधिकारी संगठन के जिला अध्यक्ष सूर्यभानु ने कहा कि पंचायत सचिव जो की पंचायत एवं विकास विभाग के कर्मचारी हैं उनका कार्य लक्ष्य आधारित है जिसके कारण वे अवकाश के दिनों में भी कार्य करते हैं।उनसे चिकित्सा, स्वास्थ्य, कृषि, राजस्व, समाज कल्याण समेत अनेक विभागों के कार्य जिला स्तरीय अधिकारियों द्वारा जबरदस्ती थोपे जा रहे हैं एवं भय का वातावरण तैयार कर हम लोगों से कार्य कराया जा रहा है जिससे पंचायत एवं विकास विभाग के कार्य प्रभावित हो रहे हैं जिससे सचिव मानसिक रूप से प्रताड़ित हो रहे है । सचिव संगठन किसी भी सूरत में सचिवों का शोषण बर्दाश्त नहीं करेगा,अभी हमारा शांतिपूर्ण आंदोलन क्रमबद्ध तरीके से चल रहा है, सारे शासकीय ग्रुपों से लेफ्ट हो जाने के उपरांत आंदोलन के अगले चरण में हम अपना डोंगल सहायक विकास अधिकारी पंचायत के यहां जमा कर देंगे यदि इसके बाद भी हमारी मांगों पर सुनवाई नहीं होती है तो पूर्णरूपेण कार्य बहिष्कार किया जाएगा जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन/प्रशासन की होगी।

विकासखंड भांवरकोल में सत्याग्रह कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता जनपद अध्यक्ष सूर्य भान राय ने किया इस मौके पर खंड विकास अधिकारी महेंद्र प्रसाद यादव को मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव को संबोधित ज्ञापन दिया गया। इस मौके पर मुख्य रूप से राजकुमार यादव, ज्ञानेंद्र यादव ,बृजेश कुमार ,शशिकांत, पिंटू सरोज, महताब आलम ,नीतू सिंह, देवांग सिंह ,हरिओम कनौजिया, रवि प्रकाश यादव, शिवाजी पटेल, पंकज आदि सचिव उपस्थित रहे।

Check Also

छः फरवरी तक भर सकते हैं फार्म छः

गाजीपुर ।जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने शनिवार को विधान सभा क्षेत्र 375-सदर के विभिन्न …