
गाजीपुर। प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर जनपद के सोलह विकास खंडों में ऑनलाइन उपस्थिति के विरोध में तीसरे दिन भी समस्त सचिवों ने काली पट्टी बांधकर शासकीय कार्य किया। ग्राम पंचायत ,ग्राम विकास अधिकारी समन्वय समिति के जिलाध्यक्ष सूर्यभानु राय ने कहा कि सभी सभी सचिव काली पट्टी बांध कर कार्य कर रहे हैं हमारी सरकार से यही मांग है कि ऑनलाइन उपस्थिति के अव्यावहारिक आदेश को तत्काल वापस लिया जाए। कार्यकारी अध्यक्ष बैजनाथ तिवारी ने कहा कि बिना संसाधन उपलब्ध कराए हुए पंचायत सचिवों की ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करने के लिए आदेश किया गया है जो पूर्णतः अव्यावहारिक है और कत्तई स्वीकार नहीं है। इसके विरोध में जनपद के समस्त विकास खंडों पर एकत्र होकर समस्त सचिवों ने काली पट्टी बांधकर ऑनलाइन उपस्थिति ,दूसरे विभागों के कार्य कराने पर अपना विरोध दर्ज कराया एवं कहा कि उच्च अधिकारियों द्वारा सचिवों में भय का वातावरण पैदा कर जबरदस्ती अन्य विभागों के कार्य लिए जा रहे हैं जिससे पंचायत और विकास विभाग का कार्य प्रभावित हो रहा है।सचिव संगठन अब किसी प्रकार का उत्पीड़न कत्तई बर्दाश्त नहीं करेगा। यदि शांतिपूर्ण सत्याग्रह/आंदोलन के बाद भी यह आदेश वापस नहीं किया जाता है तो कार्य बहिष्कार हेतु बाध्य होंगे जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन/ प्रशासन की होगी।
सत्याग्रह के तीसरे दिन विकासखंड भांवरकोल में समस्त सचिवों द्वारा काली पट्टी बांधकर कार्य किया गया ।इस मौके पर सचिव राजकुमार यादव,अजीत गौतम,रवि यादव ,बृजेश कुमार, शशिकांत, महताब आलम, पिंटू सरोज,पंकज सिसोदिया, देवांग सिंह ,परवेज अली,शिवाजी पटेल, हरिओम कनौजिया, नीतू सिंह आदि उपस्थित रहे।

Narad Vani The Critical Opinion