चार श्रम संहिताओं का विरोध

गाजीपुर। केंद्र सरकार द्वारा मजदूरों के अधिकारों और कार्य सुलभ 44 श्रम कानूनों को चार श्रम संहिताओं में बदलने और बीते 21 नवंबर को इसे लागू करने के मजदूर/कर्मचारी विरोधी निर्णय के विरोध में मंगलवार को यू पी एम एस आर ए की गाजीपुर ईकाई के सदस्यों द्वारा तहसील स्थित सरजू पांडे पार्क में बांह पर काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। अपनी असहमति जताई तथा इन चार श्रम संहिताओं के दुष्परिणामों पर गहन चर्चा करते हुए केंद्र सरकार से इन संहिताओं को तत्काल वापस लेने की जोरदार मांग की। तत्पश्चात अपनी मांगों का एक ज्ञापन जिलाधिकारी कार्यालय के माध्यम से प्रधानमंत्री भारत सरकार को भेजा गया।
कार्यक्रम में इकाई के साथी एम.पी राय, ज्योतिभूषण, संजय विश्वकर्मा, आर. एम. राय, मो. अफजल, आशीष राय, शिवम गुप्ता, आनंद जायसवाल, रामजीत शर्मा, कृष्णा शर्मा, आर. पी. एस. यादव, सुधीर राय, विकास वर्मा, अमरनाथ श्रिवास्तव, राजू चौरसिया आदि ने विरोध दर्ज कराया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष चंदन राय और संचालन जिलामंत्री मयंक श्रीवास्तव ने किया।

Check Also

छः फरवरी तक भर सकते हैं फार्म छः

गाजीपुर ।जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने शनिवार को विधान सभा क्षेत्र 375-सदर के विभिन्न …