मुलायम सिंह यादव स्मृति सभागार का लोकार्पण

गाजीपुर। आदर्श सेवा इंटर कॉलेज नोनहरा में मुलायम सिंह यादव के स्मृति में सभागार एवं वाचनालय का लोकार्पण हुआ। जिसमें विधान परिषद सदस्य नेता प्रतिपक्ष लालविहारी यादव ने कहा कि शिक्षा के माध्यम से ही प्रत्येक व्यक्ति का सर्वांगीण विकास होगा ।यह एक नेक कार्य है नेता जी मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन के अवसर से दो दिन पूर्व छात्र छात्राओं के लिए वाचनालय का निर्माण किया गया है जो शिक्षा के उद्देश्यों को पूर्ण करेगा। इस कार्यक्रम में अभिषेक यादव राष्ट्रीय अध्यक्ष लोहिया वाहिनी समाजवादी पार्टी उपस्थित रहे और कहा कि यह एक महतीय कार्य है जो छात्र छात्राओं के उन्नति और समृद्धि लाने के लिए प्रेरणा का कार्य करेगा। नेता जी का सपना था कि ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चे शिक्षा से वंचित न रह पाये । इस अवसर पर कालेज के प्राचार्य राजेश कुमार सिंह यादव, पूर्व प्रधानाचार्य हनुमान सिंह यादव , ग्राम प्रधान प्रतिनिधि तुल्ला राइनी, अबरार अंसारी, सुरेंद्र यादव , रामब्रत, संदीप यादव , ओमकार,संदीप सत्या ,कमलेश यादव , जितेन्द्र यादव,रमेश तथा विद्यालय के शिक्षक और छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

Check Also

छः फरवरी तक भर सकते हैं फार्म छः

गाजीपुर ।जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने शनिवार को विधान सभा क्षेत्र 375-सदर के विभिन्न …