धरती आबा का मना जन्मदिवस

सादात। सुभाष विद्या मंदिर इण्टर कालेज बहरियाबाद में धरती आबा के नाम से प्रसिद्ध तथा अंग्रेजों के खिलाफ आदिवासी विद्रोह में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले बिरसा मुंडा का जन्मदिवस आदिवासी गौरव दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य रामप्रकाश राम ने कहा कि झारखंड के खूंटी जिले में मुंडा जनजाति में पैदा हुए बिरसा मुंडा ने शराबखोरी, काले जादू, अंधविश्वास, तथा बेथ बेगारी (जबरन श्रम) के विरुद्ध अभियान चलाया। मुंडा आदिवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, धार्मिक सुधारक तथा लोक नायक थे। इन्होंने भारत में ब्रिटिश शासन के खिलाफ आदिवासी विद्रोह तथा वन संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कम आयु में मृत्यु के बावजूद उन्हें साहसी, महान रणनीतिकार तथा नेतृत्वकर्ता के रूप में याद किया जाता है।इस से पूर्व बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजली अर्पित की गई। छात्राओं ने समूह नृत्य प्रस्तुत किया। कार्यक्रम को अमरेन्द्र कुमार मिश्र, रामप्यारे प्रजापति आदि ने संबोधित किया। इस अवसर पर प्रबंधक अजय सहाय, रामपलट यादव, गुलाब गुप्ता, खूबचन्द यादव, रविंद्र यादव, राजेश यादव, संतोष यादव, संजय कुमार, जितेन्द्र कुमार, राजेश श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। संचालन नेसार अहमद फैज ने किया।

Check Also

छः फरवरी तक भर सकते हैं फार्म छः

गाजीपुर ।जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने शनिवार को विधान सभा क्षेत्र 375-सदर के विभिन्न …