डा.शिवमूरत सिंह की प्रथम पुण्यतिथि पर भाव समिधा के साथ स्मृति ग्रंथ का लोकार्पण

गाजीपुर। प्रसिद्ध रंगमंच कर्मी/नाटककार डॉ० शिवमूरत सिंह की प्रथम पुण्यतिथि पर उनके कृतित्व मूल्यांकन पर आधारित भाव समिधा एवं स्मृतिग्रन्थ ‘रंगधर्मिता के प्रतिमान : शिवमूरत सिंह’ का लोकार्पण समारोह नगर के महुआबाग स्थित कान्हा हवेली में शुक्रवार को हुआ। इस अवसर पर माध्यम नाट्य संस्थान द्वारा वैचारिक गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें विद्वानों ने डॉक्टर साहब द्वारा निर्देशित नाटकों और उनके द्वारा कृतित्व के साथ भारतीय नाट्यकला में उनके योगदान और कोलकाता से गाजीपुर तक जैसे पिछड़े जिले में उनके द्वारा किए कई नाटकों के मंचन पर अपने विचार रखे।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रो० उदय प्रताप सिंह, पूर्व अध्यक्ष हिन्दुस्तानी एकेडेमी,उ.प्र ने डॉ० शिवमूरत सिंह के नाट्य कलाओं और रंगमंच के प्रति उनके समर्पण को याद किया। विशिष्ट अतिथि प्रो० सर्वेश पांडेय, प्राचार्य मऊ ने डॉ .साहब को महान नाटककार के साथ एक कुशल नाट्य लेखक बताया तो सारस्वत वक्ता डॉ राधेश्याम सिंह पूर्व प्राचार्य केएनआई, सुल्तानपुर ने कहा कि डॉ० शिवमूरत सिंह ने सीमित संसाधनों में बड़े नाटकों के मंचन कर एक उदाहरण पेश किया, जो बेमिसाल है।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने डॉ० शिवमूरत सिंह के कृतित्व और व्यक्तित्व पर अपने विचार रखे। जिसमें डा. युधिष्ठिर तिवारी, परमानंद सिंह, अमरनाथ तिवारी अमर, रामजी यादव, अविनाश प्रधान, हरिनारायण “हरीश”, श्रीकांत पाण्डेय और अपर्णा सिन्हा शामिल रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ अशोक कुमार सिंह, पूर्व प्राचार्य, भुड़कुड़ा महाविद्यालय ने किया।
इस अवसर पर डॉ० शिवमूरत सिंह के नाटक में सहयोगी और कलाकारों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। जिसमें जय सूर्य भट्ट, फरोग आलम, धर्मेंद्र जायसवाल, तौसीफ अख्तर, अपर्णा सिन्हा और डॉ० शिवमूरत सिंह की पुस्तक के टाईप कर्ता शशिकांत खरवार तुलसी सागर शामिल थे।
कार्यक्रम का संचालन डॉ व्यास मुनि राय ने किया,।जबकि प्रबंध संचालन स्व० डॉ० शिव मूरत सिंह सिंह के पुत्र कमलेश सिंह “लाला” ने किया। इस कार्यक्रम में जनपद गाजीपुर के साथ बाहर से आए लोगों ने भी शिरकत किया। जिसमें मुख्य रूप से पूर्व प्राचार्य पीजी कॉलेज रमाशंकर लाल, डॉ० अंबिका पांडे, अमिताभ अनिल दुबे, इं. अरविंद राय,संजीव गुप्ता, संजीव सिंह बन्टी, अशोक कुमार सिंह पूर्व प्राचार्य, अमेरिका यादव, राम बदन सिंह, बद्री सिंह, श्री प्रकाश केशरी, रिंकू अग्रवाल, बच्चा तिवारी, राम बहादुर सिंह, मन्टू राय, स्वयं प्रकाश राय, सुरेश पाण्डेय आदि सैकड़ो लोग उपस्थित थे।

Check Also

छः फरवरी तक भर सकते हैं फार्म छः

गाजीपुर ।जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने शनिवार को विधान सभा क्षेत्र 375-सदर के विभिन्न …