सरकार की विफलता पर विफरे कांग्रेसी

गाज़ीपुर। देश की राजधानी दिल्ली में विगत दिनों हुए कार ब्लास्ट की भीषण घटना ने पूरे देश को स्तब्ध कर दिया है। इस आतंकी कृत्य की जितनी निंदा की जाए, वह कम है। घटना में निर्दोष नागरिकों की मृत्यु ने न केवल देशवासियों को दुखी किया है बल्कि केंद्र सरकार की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़ा कर दिया है।
इस घटना के विरोध में एवं मृतकों की आत्मा की शांति के लिए गाजीपुर कांग्रेस परिवार द्वारा कैंडल मार्च निकालकर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, सामाजिक कार्यकर्ता और आम नागरिक शामिल हुए। सभी ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि दी और पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष सुनील राम, शहर कांग्रेस अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा तथा पीसीसी सदस्य जनक कुशवाहा ने संयुक्त रुप से कहा कि-
देश की राजधानी में इस प्रकार की घटना होना बेहद शर्मानाक और चिंताजनक है यह केंद्र और राज्य दोनों स्तरों पर सुरक्षा व्यवस्था की पूर्ण असफलता को दर्शाता है ,भाजपा सरकार जनता को केवल भाषणों और विज्ञापनों में सुरक्षा का भरोसा देती है जबकि जमीनी हकीकत इससे बिल्कुल उलट है।

नेताओं ने कहा कि जब देश की जनता बेरोजगारी, महंगाई और भ्रष्टाचार से जूझ रही है, तब सरकार की नाकामी अब सुरक्षा के मोर्चे पर भी स्पष्ट रूप से सामने आ चुकी है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार केवल प्रचार और दिखावे में व्यस्त है, जबकि आम नागरिक असुरक्षा और भय के वातावरण में जी रहा है।
कांग्रेस नेताओं ने इस घटना में मारे गए निर्दोष लोगों की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की और केंद्र सरकार से माँग की कि दोषियों को जल्द से जल्द पकड़कर कठोरतम दंड दिया जाए तथा पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता और न्याय प्रदान किया जाए।

नेताओं ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा देश की एकता, शांति और भाईचारे के लिए संघर्षरत रही है और ऐसे असामाजिक तत्वों तथा विफल नीतियों के विरुद्ध देशवासियों के साथ मजबूती से खड़ी रहेगी।
श्रद्धांजलि सभा में प्रमुख रूप से अजय कुमार श्रीवास्तव, चंद्रिका सिंह ,हामिद अली ,राशिद ,सतीश उपाध्याय, आलोक यादव ,सदानंद गुप्ता, शबीहूल हसन, पारस उपाध्याय, आलोक यादव ,राजेश उपाध्याय, संजय खरवार, कृष्णदेव तिवारी, राफे ज्या, देवेंद्र सिंह ,बाले लखनदर, रईस अहमद ,रविंद्र, आनंद, गुड्डू गुप्ता आदि लोग उपस्थित रहे।

Check Also

छः फरवरी तक भर सकते हैं फार्म छः

गाजीपुर ।जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने शनिवार को विधान सभा क्षेत्र 375-सदर के विभिन्न …