
गाजीपुर। समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक जिलाध्यक्ष गोपाल यादव की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय डॉ लोहिया -मुलायम सिंह यादव भवन पर सम्पन्न हुई।
बैठक में स्नातक -शिक्षक एम एल सी विधान परिषद के चुनाव के लिए बचे मतदाता सूची फार्म को जल्द से जल्द जमा करने का निर्देश दिया गया।
इस बैठक में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा होने वाले एस आई आर कार्यक्रम पर कार्यकर्ताओं को बारीक नजर रखने की हिदायत दी गई।
बैठक में देश प्रदेश एवं जनपद की समस्याओं पर भी गंभीर चर्चा की गयी।
हाल ही में जनपद आगमन पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के समक्ष पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वाले यादव महासभा के जिलाध्यक्ष सुजीत यादव और उनकी पत्नी पुनीता सिंह खुश्बू का कार्यकर्ताओं द्वारा माल्यार्पण कर भव्य स्वागत भी किया गया। जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने कहा कि भाजपा एक राजनीतिक गैंग है। इसका एजेण्डा समाज में नफरत फैलाना और सामाजिक सद्भाव को खत्म करना है। भाजपा सरकार में तमाम तरह के अवैध कारोबार हो रहे हैं। जमीनों पर अवैध कब्जे हो रहे हैं। भाजपाई सरकारी जमीनों, तालाबों पर कब्जे कर रहे हैं। भाजपा भूमाफिया पार्टी है। इस सरकार में असीमित लूट और भ्रष्टाचार है। हर विभाग और हर कार्य में भ्रष्टाचार है। सरकारी बजट की लूट चल रही है।
उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी के कार्यकर्ता बहुत मेहनती और संघर्षशील है। हमें पूरा भरोसा अपने कार्यकर्ताओं पर है। प्रदेश की जनता भाजपा सरकार को हटाने और समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने के लिए तत्पर है। जनता समाजवादी पार्टी पर भरोसा कर रही है। समाजवादी पार्टी ने सरकार में रहने के दौरान अपने सभी वादे पूरे किए थे। किसानों को सुविधाएं दी थी। सिंचाई, दवाई, मुक्त की गयी थी। छात्रों को लैपटॉप दिया गया। युवाओं को नौकरी, रोजगार दिया गया।
पूर्व विधायक खुर्शीद अहमद ने कहा कि कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि वह जनता के भरोसे पर खरा उतरें। जनता के बीच रहकर समाजवादी पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों की जानकारी दें। कार्यकर्ताओं को अपनी भाषा, व्यवहार और अनुशासन के साथ साथ एकजुटता का परिचय देना है। आप सभी का सम्मान करें। हमें अनुशासित होकर जनता की हर लड़ाई लड़नी है।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों से जनता त्रस्त है। महंगाई, बेरोजगारी चरम पर है। किसान, नौजवान, व्यापारी सभी परेशान है। भाजपा सरकार ने 9 साल की सरकार में समाज में दूरी पैदा करने के अलावा कोई काम नहीं किया है। पीडीए को प्रताड़ित किया है। सरकार पीडीए के साथ हर स्तर पर भेदभाव कर रही है।
इस बैठक में मुख्य रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष रामधारी यादव,राम जी राय, अरूण कुमार श्रीवास्तव,सूरज राम बागी, मार्कण्डेय सिंह यादव,मुन्नीलाल राजभर,अशोक कुमार बिन्द, रविन्द्र प्रताप यादव, अमित ठाकुर,आत्मा यादव,असलम हुसैन, डॉ समीर सिंह,राम ज्ञान यादव, निजामुद्दीन खां, दिनेश गुजराल,विभा पाल, सुभाष यादव गुड्डू,राजेन्द्र यादव, सुनील यादव,तहसीन अहमद,रीता विश्वकर्मा,अभिनव सिंह ,पूजा गौतम,दारा यादव , देवेन्द्र यादव टिंकू, शिवपूजन यादव पांचू,कंचन रावत,विजय शंकर चौरसिया,राम विजय चौहान, रीना यादव,दिनेश यादव, नरसिंह यादव, कन्हैया यादव, अनिता यादव, राजेश यादव, कमला यादव,मनोज यादव, डॉ अजय कुमार भारती, रामप्रकाश यादव, अशोक कुमार यादव ,शेर अली रानी आदि उपस्थित थे।
संचालन जिला महामंत्री कन्हैया लाल विश्वकर्मा ने किया।
Narad Vani The Critical Opinion