आर एस एस नेताओं पर कार्रवाई की मांग, प्रदर्शन

गाजीपुर। आर एस एस नेताओं द्वारा सॉफ्टवेयर इंजीनियर के साथ अमानवीय घटना के विरोध में कांग्रेस ने चढ़ाई आस्तीन, विरोध प्रदर्शन करते हुए पांच नेता लिए गए हिरासत में।

जिला कांग्रेस कमेटी, शहर कांग्रेस कमेटी और यूथ कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भाजपा राज्यसभा सांसद बृजलाल के खिलाफ मोर्चा खोला।
कांग्रेस पार्टी ने अपने सभी फ्रंटल घटकों के साथ स्थानीय जिला मुख्यालय पर आरएसएस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया, और राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से भेजा है । कांग्रेस नेताओं बताया है कि केरल के सॉफ्टवेयर इंजीनियर आनंदू अजी के साथ आरएसएस नेताओं द्वारा यौन उत्पीड़न जैसा अमानवीय कृत्य इस कदर किया गया कि उन्होंने परेशान होकर आत्महत्या कर ली। भाजपा के राज्यसभा सांसद बृजलाल द्वारा ये कहा गया कि खरवार और गोंड़ जातियां सिर्फ सोनभद्र, मिर्जापुर और चंदौली के नौगढ़ क्षेत्र में ही मिलते हैं ये सरासर गलत है। इन मुद्दों के साथ कांग्रेस पार्टी ने भाजपा की नीतियों के खिलाफ आज धरना प्रदर्शन कर आरोपी आरएसएस नेताओं और जिम्मेदार पदाधिकारियों के खिलाफ जांच कर कानूनी कार्यवाही की मांग का पत्रक जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को सौंपा है। जिसमें शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा ने बताया कि ये घिनौना कृत्य आरएसएस की कथनी और करनी में अंतर को साफ बयान करता है, और उन्होंने राज्यसभा सांसद के जाति विशेष के बारे में दी गई सूचनाओं को भ्रामक और मनगढ़ंत बताते हुए विरोध प्रकट किया। यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने इस विरोध प्रदर्शन में कंधे से कंधा मिलाते हुए कहा कि संघ का कैसा संस्कार है जो लड़कों का यौन उत्पीड़न कर रहा है, धर्मेंद्र ने कहा कि केरल के सॉफ्टवेयर इंजीनियर आनंदू अजी जी के साथ आरएसएस नेताओं द्वारा यौन उत्पीड़न एक अपराधिक कृत्य है इसपर सख्त कानूनी कार्यवाही की हम लोग मांग करते हैं।
इस विरोध प्रदर्शन में आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ उमेश चंद्र भी मौजूद रहे और उन्होंने गोंड, खरवार समाज के लोगों पर राज्यसभा सांसद बृजलाल के कथन पर उनको घेरते हुए कहा कि उन्हें इस समाज से माफी मांगनी चाहिए ।क्योंकि ये समाज प्रदेश के कई जनपदों में है और उसका प्रमाणपत्र भी बना हुआ है, उन्हें अपने इस कथन के लिए समाज से माफी मांग कर इस्तीफा दे देना चाहिए।
इस विरोध प्रदर्शन में पत्रक देने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा, जिला महासचिव सतीश उपाध्याय, सेवादल जिलाध्यक्ष आशुतोष गुप्ता, यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार और पीसीसी सदस्य सुमन चौबे को मौके से हिरासत में लिया गया। जिसका कांग्रेस पार्टी विरोध करती है।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से रविकांत राय, शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा , सतीश उपाध्याय, सुमन चौबे, आशुतोष गुप्ता ,धर्मेंद्र ,जनक कुशवाहा, कुंदन खरवार, अरुण कुमार वर्मा, बिपलॉबचंद के अलावा हामिद अली, श्याम नारायण सिंह, आशुतोष गुप्ता, मोहम्मद राशिद, विनोद सिंह, डॉ ब्रह्मदेव खरवार, दिनेश खरवार, राम रतन खरवार ,मारकंडे खरवार, अजय चंद चौबे, धर्मेंद्र कुमार, अखिलेश यादव, शशि भूषण राय, अरविंद कुशवाहा आदि लोग शामिल रहे।

Check Also

छः फरवरी तक भर सकते हैं फार्म छः

गाजीपुर ।जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने शनिवार को विधान सभा क्षेत्र 375-सदर के विभिन्न …