डा.कलाम को किया याद

गाजीपुर। समाजवादी पार्टी के तत्वावधान में जिला उपाध्यक्ष अशोक कुमार बिन्द की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय समता भवन पर महान वैज्ञानिक तथा देश के पूर्व राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर माल्यार्पण कार्यक्रम एवं विचार गोष्ठी आयोजित हुई।
गोष्ठी में कार्यकर्ताओं ने उनके जीवन और कार्यों पर प्रकाश डालते हुए उन्हें विराट व्यक्तित्व का धनी बताया। उनका योगदान देश के लिए महत्वपूर्ण था। कार्यकर्ताओं ने उनके आदर्शों पर चलकर समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर पूर्व सांसद जगदीश कुशवाहा ने कहा वह केवल राष्ट्रपति और महान वैज्ञानिक ही नहीं वल्कि एक शिक्षक, मार्गदर्शक और विचारक भी थे। उनका विचार आज भी युवाओं को कुछ कर गुजरने की शक्ति और ऊर्जा देते हैं।
उन्होंने देश के मिसाइल और परमाणु कार्यक्रमों को नई दिशा दी। जिससे भारत वैश्विक स्तर पर एक सशक्त राष्ट्र के रूप में उभरा।उनकी वजह से भारत रक्षा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर है। उन्होंने युवाओं से उनके जीवन से प्रेरणा लेकर देश के विकास में योगदान देने का आह्वान किया।
इस गोष्ठी में मुख्य रूप से एस पी पांडे ,पूर्व जिलाध्यक्ष रामधारी यादव, सुशील जायसवाल,रविन्द्र प्रताप यादव, सदानंद यादव,रामौतार विश्वकर्मा,अमित ठाकुर, सुरजाराम बागी, रामजन्म चौहान, डॉ समीर सिंह,भरत यादव, केशरी यादव, दिनेश कुमार गुजराल, कमलेश यादव, रामाशीष यादव,सुग्गु यादव आदि मौजूद थे। गोष्ठी का संचालन जिला महामंत्री कन्हैया लाल विश्वकर्मा ने किया।

Check Also

छः फरवरी तक भर सकते हैं फार्म छः

गाजीपुर ।जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने शनिवार को विधान सभा क्षेत्र 375-सदर के विभिन्न …