
गाजीपुर। समाजवादी पार्टी के तत्वावधान में सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर जिलाध्यक्ष गोपाल यादव की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय समता भवन पर माल्यार्पण कार्यक्रम एवं विचार गोष्ठी आयोजित हुई।
गोष्ठी आरंभ होने के पूर्व सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए देश के लोकतंत्र, संविधान, धर्मनिरपेक्षता और सामाजिक न्याय की रक्षा करने का संकल्प लिया।
गोष्ठी में बतौर मुख्य वक्ता सांसद अफजाल अंसारी ने उन्हें सर्वसमाज का नेता और समाजवादी आंदोलन का मजबूत स्तंभ बताया। उन्होंने कहा कि नेता जी लोकनायक जयप्रकाश नारायण और डॉ लोहिया के बाद समाजवादी विचारधारा के सबसे बड़े पैरोकार थे।वह सामाजिक न्याय, धर्मनिरपेक्षता और लोकतंत्र के प्रबल समर्थक और सजग प्रहरी थे।
फूलन देवी और बाबरी मस्जिद का जिक्र करते हुए उन्होंने सामाजिक न्याय के लिए नेता जी के संघर्ष को याद करते हुए कहा जिस फूलन देवी को जब समाज ने नंगा कर घुमाया और उसके साथ बलात्कार किया तब नेता जी ने उन्हें सम्मान दिलाया और दो बार सांसद बनाया और जब अयोध्या में बाबरी मस्जिद गिराई जा रही थी तब मुलायम सिंह यादव ने कानून और संविधान की रक्षा के लिए उन पर गोली चलवाई। उन्होंने कहा कि नेता जी हमेशा इस देश और प्रदेश के कमजोर तबके के साथ खड़े थे और अवसर मिलने पर उनके हक में फैसला लेने का काम किया।उन्होंने कल लखनऊ में बसपा रैली की चर्चा करते हुए मायावती जी के बयान को आत्मघाती बताया और कहा कि यह रैली बसपा और भाजपा की संयुक्त रैली थी। इस रैली के लिए प्रदेश की भाजपा सरकार का साधन संसाधन जुटाने में भरपूर योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि भले ही मायावती जी भाजपा के साथ चली जायें लेकिन इस प्रदेश का दलित एवं अम्बेडकरवादी कभी उनके साथ नहीं जायेगा। इस प्रदेश का दलित एवं अम्बेडकरवादी पूरी मजबूती से समाजवादी पार्टी के साथ खड़ा है।
वह सदैव व्यवस्था परिवर्तन के लिए संघर्षरत रहे। नेता जी सत्ता के लिए नहीं बल्कि व्यवस्था परिवर्तन के लिए आजीवन संघर्षरत रहे। हमें उनके आदर्शो से प्रेरणा लेकर समाजवादी आंदोलन को आगे बढ़ाने की जरूरत है।
इस मौके पर मुख्य रूप से पूर्व सांसद जगदीश कुशवाहा,राष्ट्रीय सचिव राजेश कुशवाहा,पूर्व विधायक खुर्शीद अहमद,मुन्नन यादव, रविन्द्र प्रताप यादव, बलिराम पटेल,अरूण कुमार श्रीवास्तव,शौर्या सिंह, सुशील जायसवाल उमाशंकर यादव कवि,रामवचन यादव, तहसीन अहमद,फेंकू यादव, सूरजराम बागी, अभिषेक कुशवाहा,राजेन्द्र यादव,भरत यादव,मदन यादव,विजय बहादुर यादव नगीना यादव, दिनेश यादव, पूजा गौतम,विभा पाल, अमित ठाकुर,नरेंद्र कुशवाहा,केसरी यादव, वंशबहादुर कुशवाहा,तिलक यादव, आत्मा यादव,रामयश यादव,रीता विश्वकर्मा,बाबी चौधरी, परवेज अहमद, राधेश्याम यादव, कमलेश यादव,अभिनव सिंह, महेन्द्र बिंद, विजय शंकर यादव, रामाशीष,सुग्गु, पंकज यादव,रीना यादव, जयराम यादव,जयराम भारती, संतोष यादव आदि मौजूद थे। गोष्ठी का संचालन जिला महामंत्री कन्हैया लाल विश्वकर्मा ने किया।
Narad Vani The Critical Opinion