
गाजीपुर । जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने तहसील मुहम्मदाबाद का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने रिकार्ड रूम, अधिष्ठान एवं अन्य पटलों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान फाईलों का रख रखाव अव्यवस्थित पाये जाने पर पटल सहायक (आर0के0बाबू ) अशोक तिवारी का स्पष्टीकरण नोटिस जारी करने का निर्देश देते हुए आदेशित किया कि जब तक इनका संतोषजनक स्पष्टीकरण प्राप्त हो वेतन बाधित रहेगा। उन्होने परिसर की साफ सफाई के साथ फाईलों का रख रखाव का निर्देश दिया। उन्होने उपजिलाधिकारी मुहम्मदाबाद को निर्देशित किया कि कोई भी लाभार्थी एवं किसान अपनी समस्या लेकर आता है तो तत्काल उनकी बात सुनकर उनके आवेदनो का निस्तारण किया जायेगा इसमें किसी प्रकार की लापरवाही एवं शिकायत पाये जाने पर विभागीय कार्यवाही की जायेगाी। उन्होने समस्त उपजिलाधिकारी एवं समस्त विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि अपने आफिस के फाईलों के रख रखाव के साथ-साथ साफ-सफाई का विशेष ध्यान देते हुए आवेदकों की समस्याओं का तत्काल निस्तारण मौके पर किया जाय।
Narad Vani The Critical Opinion