श्री चित्रगुप्त वार्षिक पूजनोत्सव के लिए तैयारी बैठक

गाज़ीपुर। श्री चित्रगुप्त मंदिर, ददरीघाट प्रांगण में शनिवार की देर शाम श्रीचित्रगुप्त वंशीय सभा की आवश्यक बैठक हुई। बैठक में परंपरा और आस्था के प्रतीक श्री चित्रगुप्त वार्षिक पूजनोत्सव की तैयारियों को लेकर पदाधिकारियों और सदस्यों ने विस्तार से विचार-विमर्श किया।

सभा ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि आगामी 23 अक्टूबर को सायं 5:00 बजे से पूजनोत्सव धूमधाम के साथ आयोजित किया जाएगा। पूजन के पश्चात प्रतिवर्ष की भांति सांस्कृतिक संध्या का आयोजन होगा, जिसमें जनपद एवं जनपद से बाहर के प्रतिष्ठित कलाकार अपनी प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को भाव-विभोर करेंगे।

इस अवसर पर सभा के मंत्री अजय कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि “यह पूजनोत्सव हमारी आस्था, परंपरा और सामाजिक एकता का प्रतीक है। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी आयोजन को यादगार बनाने की तैयारी प्रारंभ कर दी गई है।”
बैठक की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता आनंद शंकर श्रीवास्तव ने की। बैठक में महिला चित्रगुप्त वंशीय सभा की अध्यक्ष श्रीमती रितु श्रीवास्तव, युवा चित्रगुप्त वंशीय सभा के अध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव, रवि श्रीवास्तव, विभोर श्रीवास्तव, सुनील श्रीवास्तव एडवोकेट, सुनील दत्त, अरविंद, मुनेंद्र श्रीवास्तव, अनिल श्रीवास्तव स्वामी जी अंजनी श्रीवास्तव, सुबोध सत्संगी, जयप्रकाश श्रीवास्तव, अभय श्रीवास्तव, पूर्व सभा सभासद कमलेश श्रीवास्तव, क्षितिज श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Check Also

छः फरवरी तक भर सकते हैं फार्म छः

गाजीपुर ।जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने शनिवार को विधान सभा क्षेत्र 375-सदर के विभिन्न …