डीआईओएस से मिला माध्यमिक शिक्षक संघ


गाजीपुर। माध्यमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने डीआईओएस से मिलकर समस्याओं का समाधान न होने पर नाराजगी जताई। संगठन के प्रतिनिधि मंडल ने कहा कि बीते धरने के बाद मांगों पर सहमति बनी थी। बावजूद इसके समस्याएं जस की तस हैं। डीआईओएस से मिलकर संगठन के पदाधिकारियों ने पुनः एक मांगपत्र सौंपा। संगठन के पदाधिकारियों और डीआईओएस के बीच हुई वार्ता के बाद जिन बिंदुओं पर आश्वासन मिला उसे शीघ्र लागू किया जाएगा। प्रत्येक पटल पर पत्रावलियों की प्राप्ति स्वीकृति सुनिश्चित की जाएगी। दूसरे जिलों से ट्रांसफर शिक्षक-शिक्षिकाओं और प्रधानाचार्यों के प्रथम वेतन भुगतान के लिए विद्यालयों से उनकी पत्रावली मंगवाई जाएगी। इसके साथ ही वेतन पत्रावली में कौन से प्रपत्र लगेंगे उनका भी सर्कुलर में उल्लेख किया जायेगा। डीआईओएस ने एनपीएस के तहत आने वाले शिक्षक-शिक्षिकाओं को हर माह ऑनलाइन स्टेटमेंट का मिलान कर त्रुटि दूर करने का आश्वासन दिया।डीआईओएस ने शिक्षक संघ के मांग पत्र का शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया। जिलाध्यक्ष अमित कुमार राय ने संयुक शिक्षा निदेशक वाराणसी से बात की और प्रधानाचार्य के वेतन निर्धारण के सम्बन्ध में आदेश निर्गत करने का अनुरोध किया। जनपद में आगामी 30 सितंबर को जिलाधिकारी के अवकाश तालिका के अनुसार स्थानीय अवकाश रखने आदेश निर्गत करने का निवेदन किया। इस मौके पर प्रदेशीय मंत्री चौधरी दिनेश चंद्र राय, जिलाध्यक्ष अमित कुमार राय, मंडल मंत्री सौरभ कुमार पांडेय, पूर्व जिलाध्यक्ष नारायण उपाध्याय, जिलामंत्री शैलेंद्र सिंह यादव, राजेश कुशवाहा एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोज कुमार विश्वकर्मा उपस्थित रहे।
इनसेट-
18 सूत्रीय मुख्य मांग
एनपीएस के बारे में बताया कि चार माह के लिए शासन से बजट प्राप्त हुई है, सब तैयारी है दशहरा बाद अपडेट करवा दिया जाएगा। एनपीएस की शेष धनराशि के बारे में बताया कि पुनः शासन को मांग पत्र भेज दिया जाएगा। फॉर्मेसी परीक्षा में ड्यूटी करने वाले शिक्षक साथियों के उपार्जित अवकाश के बारे में कहा कि शिक्षा निदेशक माध्यमिक से दिशा निर्देश मांगा गया था परंतु अभी तक जवाब नहीं मिला है। मौके पर तुरंत पटल सहायक को बुलाकर एक अनुस्मारिका पत्र भेजने का आदेश दिया। चयन , प्रोन्नत वेतनमान के संबंध में बताया कि चयन वेतनमान की लगभग सभी पत्रावलियां निस्तारित हैं। प्रोन्नत वेतनमान की एक या दो पत्रावली लंबित है जो अगली बैठक में निस्तारित हो जाएगी। निः शुल्क फॉर्म 16 के बारे में बताया कि अगले सत्र से इसे उपलब्ध कराया जाएगा। संबद्ध प्राइमरी के प्रान नंबर आवंटन के लिए कहा कि इसके संबंध में आदेश निर्गत किया जा चुका है। इस पर कहा कि 14 नंबर व 7 नबर दोनों पत्रावली मेरे पास है इसे एक या दो दिन में कर दूंगा। श्री तेज प्रकाश विश्वकर्मा के पदोन्नति के बारे में बताया कि पत्रावली मेरे संज्ञान में नहीं दिखवा लेता हूं यदि है तो कार्यवाही शुरू कर दे रहा हूं। जैनेंद्र कुमार के अवशेष वेतन के बारे में बताया कि पत्रावली वित्तीय परीक्षण की प्रक्रिया में है। अवशेष पिछले वित्तीय वर्ष का है इस लिए परीक्षण के बाद संयुक शिक्षा निदेशक पंचम मंडल वाराणसी से अनुमोदन के उपरांत भुगतान कर दिया जाएगा। बोर्ड परीक्षा पारश्रमिक के लिए बताया कि इस संबंध में विद्यालयों को आदेश कर दिए गए हैं। मूल्यांकन कार्य के पारश्रमिक के बारे में बताया कि दो मूल्यांकन केंद्रों की बिल आई है शीघ्र ही इसका भुगतान कर दिया जाएगा और शेष केंद्रों से भी बिल मंगा ली जाएगी। इस प्रकरण पर कहा कि शीघ्र ही आख्या बना कर उप शिक्षा निदेशक वाराणसी को प्रेषित कर दिया जाएगा। वेतन बिल विद्यालयों के ई मेल आई डी पर मांगने का सुझाव अच्छा है इस व्यवस्था को आगे से प्रभावी कर दिया जाएगा। दशहरा से पूर्व वेतन भुगतान की मांग पर कहा कि आज शाम को माननीय मुख्यमंत्री जी की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग मीटिंग है हो सकता है कि कोई आदेश आ जाए। फ़िलहाल 50 विद्यालयों की बिल पारित है और जितने भी बिल पारित होंगे उन सभी को 30 सितंबर को ट्रेजरी में प्रेषित कर दिया जाएगा। बिंदु संख्या 18 पर कहा कि प्रधानाचार्य के वेतन के निर्धारण के लिए संयुक शिक्षा निदेशक वाराणसी से इस सम्बन्ध में आदेश निर्गत करा दिया जाएगा।

Check Also

छः फरवरी तक भर सकते हैं फार्म छः

गाजीपुर ।जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने शनिवार को विधान सभा क्षेत्र 375-सदर के विभिन्न …