पदाधिकारियों ने भाजपा बूथ अध्यक्ष के परिवार को दी आर्थिक मदद

भदौरा। भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय के साथ भाजपा पदाधिकारियों ने बुधवार को जमानियां विधानसभा के करहिया बूथ संख्या -368 के बूथ अध्यक्ष स्व राकेश सिंह के घर पहुंच कर उनको श्रद्धांजलि अर्पित किया। उनके एकलौते तीन वर्षीय पुत्र श्रवण कुमार,पांच और सात वर्ष की दो पुत्रियों सुप्रिया,शुभांगी, पत्नी शशि सिंह तथा वृद्ध मां विन्ध्याचली देवी को जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने 150000 रुपये की धनराशि देकर परिवार की आर्थिक मदद की। हर परिस्थिति में सहायता करने का आश्वासन भी दिया। कहा कि भाजपा का देवतुल्य कार्यकर्ता संगठन की सेवा निष्ठा और ईमानदारी से करता है इस कारण उसका जीवन संघर्षशील होता है और आज हम ऐसे ही अपने संघर्षशील और जुझारू बूथ अध्यक्ष के आकस्मिक असामयिक निधन पर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं । 34 वर्षीय भाजपा बूथ अध्यक्ष राकेश सिंह का निधन 18 सितम्बर को विद्युत स्पर्शाघात से हो गया था ।जबकि इनके पिता योगेन्द्र सिंह की मृत्यु भी इसी अवस्था में 30-31 वर्ष पूर्व करंट लगने से ही हुई थी।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह, महामंत्री प्रवीण सिंह, दयाशंकर पांडेय ,पारस नाथ राय, जिला मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा, अच्छेलाल गुप्ता, विष्णु प्रताप सिंह, मनोज सिंह, आशुतोष चौबे, जितेन्द्र उपाध्याय, संजय सिंह, विकास सिंह राकेश राय, पप्पू चौबे, भक्ति सिंह और सत्यजीत सिंह के आलावा स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Check Also

छः फरवरी तक भर सकते हैं फार्म छः

गाजीपुर ।जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने शनिवार को विधान सभा क्षेत्र 375-सदर के विभिन्न …