पूर्व विधायक अवधेश राय शास्त्री पंचतत्व में विलीन

गाज़ीपुर।जनपद के पूर्व कांग्रेस विधायक एवं शहीद पुत्र अवधेश राय शास्त्री जी का 83 वर्ष की आयु में मंगलवार को निधन हो गया। उनके निधन से जिले ही नहीं, प्रदेश की राजनीति और सामाजिक जीवन में गहरा शोक व्याप्त हो गया।

अवधेश राय शास्त्री ने 1984 में दिलदारनगर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़कर प्रचंड बहुमत से विजय प्राप्त की और 1984 से 1989 तक उत्तर प्रदेश विधानसभा में जनता की सेवा की। वह एक ईमानदार, कर्मठ, जुझारू, स्पष्टवादी और कर्तव्यनिष्ठ जनसेवक के रूप में सदैव याद किए जाएंगे।

उनकी अंतिम यात्रा में भारी जनसैलाब उमड़ा। कांग्रेस, भाजपा, समाजवादी पार्टी, नगर निकायों, अधिवक्ता समाज सहित विभिन्न संगठनों के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित होकर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए शोक संतृप्त परिवार को ढांढ़स बंधाते रहे।

अवधेश राय शास्त्री जी के परिवार में उनकी धर्मपत्नी उमा देवी, दो पुत्र— अधिवक्ता राजेश कुमार राय एवं इंजीनियर बृजेश राय हैं।

उनके अंतिम यात्रा पर प्रमुख रूप से श्रद्धा सुमन अर्पित करने वालों में कांग्रेस प्रदेश सचिव फसाहत हुसैन बाबू, भाजपा जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश राय, कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनील राम, एआईसीसी सदस्य रविकांत राय, कांग्रेस शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा, सपा के पूर्व जिला अध्यक्ष रामधारी यादव, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि विनोद अग्रवाल, पीयूष राय , रेवतीपुर ब्लॉक प्रमुख राहुल राय, वरिष्ठ कांग्रेस नेता अजय सिंह, अखिलेश्वर प्रसाद सिंह, अजय कुमार श्रीवास्तव, चंद्रिका सिंह, राजीव सिंह, हामिद अली, कुसुम तिवारी, सतीश उपाध्याय, राजेश उपाध्याय, शशि भूषण राय, राजेश गुप्ता, आशुतोष गुप्ता, अखिलेश यादव, राशिद भाई सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता शामिल रहे।
सिविल बार एसोसिएशन अध्यक्ष रामयश यादव, वरिष्ठ अधिवक्ता उदय नारायण पांडे, राजकुमार राय, अवनी त्रिपाठी, धनंजय राय, उपेंद्र तिवारी, नागेंद्र, बिजेंद्र, कृपाशंकर राय, योगेश चौहान आदि ने भी श्रद्धांजलि दी।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए एक शोक संदेश पत्र प्रेषित किया, जिसे प्रदेश सचिव फसाहत हुसैन बाबू ने शास्त्री जी के परिजनों को सौंपा। इस पत्र में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि “अवधेश राय शास्त्री जी का जीवन संघर्ष, ईमानदारी और जनसेवा के लिए समर्पित रहा। उनका जाना कांग्रेस परिवार ही नहीं, पूरे समाज के लिए अपूरणीय क्षति है।”

इसके साथ ही, जिला प्रशासन की ओर से उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान कर अंतिम विदाई दी गई। पूरे क्षेत्र में ग़मगीन वातावरण रहा और जनसमूह ने नम आंखों से अपने प्रिय नेता को अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित की।

Check Also

छः फरवरी तक भर सकते हैं फार्म छः

गाजीपुर ।जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने शनिवार को विधान सभा क्षेत्र 375-सदर के विभिन्न …